फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग में भी खतरा...घरों में पड़ीं दरारें, दहशत में 50 से ज्यादा परिवार, तस्वीरें

Thu, 05 Jan 2023 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jan 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Karanprayag Landslide cracks in houses 50 families in danger
कर्णप्रयाग में भू धंसाव से घरों में दरारें - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ में भू-धंसाव की घटना के बाद कर्णप्रयाग में बहुगुणानगर, सीएमपी बैंड और सब्जी मंडी के ऊपरी भाग में रहने वाले 50 से अधिक परिवार भी दहशत में हैं। यहां मकानों की दीवारों व चौक के आंगन में दरारें और लटकी मकानों की छत आपदा का दर्द बयां कर रहे हैं। इस भाग में बरसात के दौरान तेजी से भू-धंसाव हुआ था लेकिन अभी तक ट्रीटमेंट न होने से लोग खतरे के साये में रात बिता रहे हैं।



Joshimath: ...तो क्या टनल के लिए विस्फोट करने से ही हो रहा भू-धंसाव? प्रशासन ने NTPC के सभी कार्यों पर लगाई रोक

यहां बदरीनाथ हाईवे के किनारे बसे इस भू-भाग पर करीब 25 मकानों में दो फीट तक दरारें पड़ी हैं जिस कारण कई लोग अपने मकान छोड़ चुके हैं। जबकि अधिकांश परिवार खौफ के  साये में टूटे मकानों में ही रहने के लिए मजबूर हैं। हालत यह है कि भू-धंसाव के आठ माह बाद भी प्रशासन व आपदा प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए।

Uttarakhand Karanprayag Landslide cracks in houses 50 families in danger
कर्णप्रयाग में भू धंसाव से घरों में दरारें - फोटो : अमर उजाला

कर्णप्रयाग में 12 साल पहले सब्जी मंडी बनने के बाद भू-धंसाव होने के बाद दरारें आईं शुरू हुईं। इसी दौरान कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के स्कपर भी बंद हो गए लेकिन लोनिवि ने उनको खोलने की जहमत नहीं उठाई। नतीजा यह हुआ कि सड़क का पानी तीनों क्षेत्रों के मकानों में पड़ी दरारों में जाने लगा।

Uttarakhand Karanprayag Landslide cracks in houses 50 families in danger
कर्णप्रयाग में भू धंसाव से घरों में पिलर हुए तिरछे - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां अनियोजित कटिंग ने भी हालात और ज्यादा बिगाड़ दिए। धीरे-धीरे सड़क का पानी अन्य लोगों के घरों की दरारों में जाने लगा। पिछले साल जुलाई और अगस्त में वहां भू-धंसाव में तेजी आई जो अभी भी जारी है। वहीं, पिछले साल बरसात के दौरान एनएचआईडीसीएल ने बदरीनाथ हाईवे पर रोड की कटिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Karanprayag Landslide cracks in houses 50 families in danger
कर्णप्रयाग में भू धंसाव के बाद टूटी घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला

लिहाजा बारिश में वहां जमीन धंसने लगी और सड़क के ऊपर बने पंकज डिमरी, उमेश रतूड़ी, बीपी सती, राकेश खंडूड़ी, हरेंद्र बिष्ट, रविदत्त सती, दरवान सिंह, दिगंबर सिंह, गबर सिंह सहित 25 मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। वर्तमान में हालत यह है कि लोगों के मकानों और आंगन में दो से तीन फीट चौड़ी दरारें पड़ी हैं। अभी तक इनका ट्रीटमेंट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Karanprayag Landslide cracks in houses 50 families in danger
कर्णप्रयाग में भू धंसाव के बाद टूटी घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला

इस भू-धंसाव वाले क्षेत्र का दो बार प्रशासन के अलावा रुड़की आईआईटी के वैज्ञानिक भी निरीक्षण कर चुके हैं। कर्णप्रयाग में बहुगुणानगर, सब्जी मंडी के ऊपरी भाग और सीएमपी बैंड के आसपास के ट्रीटमेंट का प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर भूगर्भीय सर्वे कराया जा चुका है। पैसा स्वीकृत होते ही जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - एमएस बुटोला, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed