फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक श्री झंडे जी का हुआ भव्य आरोहण: देहरादून में उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरों में देखें और बनें इस पावन पल के साक्षी

Wed, 23 Mar 2022 09:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand jhanda mela 2022 : Historical Jhanda Ji Arohan in  Darbar Sahib, See photos
झंडा मेला के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

बीते साल ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण कोरोना संकट के बीच हुआ था। संक्रमण के कारण मेला केवल दो दिन ही चला, लेकिन इस बाद दरबार साहिब और मेले में रौनक है। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। सुबह सात बजे पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। इसके बाद नए झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाया जा रहा है।



इस दौरान भारी संख्या में संगतें मौजूद हैं। देहरादून में आयोजित होने वाला श्री झंडे जी मेले का अपना इतिहास है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग जगहों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचते हैं। श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब को विशेष रूप से सजाया गया है। रात के समय दूधिया रोशनी में दरबार साहिब की आभा देखते ही बन रही है।

ये भी पढ़ें...पुष्कर फ्लॉवर भी और फायर भी: कुर्सी के दावेदार बड़े-बड़े दिग्गज फिर चित, मोदी-शाह की आंखों का तारा बने धामी

श्री झंडे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या एक होती है। इस साल नई दिल्ली के बलजिंदर सिंह सैनी को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

Uttarakhand jhanda mela 2022 : Historical Jhanda Ji Arohan in  Darbar Sahib, See photos
झंडा मेला के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह सात बजे पुराने श्री झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि मेला प्रबंधन की ओर से संगत के भोजन, ठहरने, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
Uttarakhand jhanda mela 2022 : Historical Jhanda Ji Arohan in  Darbar Sahib, See photos
झंडे जी का आरोहण देखने के लिए पेड़ पर चढ़े लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री झंडेजी का आरोहण किया गया।  एसजीआरआर, तालाब, एसजीआरआ, बांबे बाग मातावाला बाग, एसजीआरआर, रेसकोर्स, एसजीआरआर, राजा रोड में भारी संख्या में संगत पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand jhanda mela 2022 : Historical Jhanda Ji Arohan in  Darbar Sahib, See photos
झंडा मेला के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने श्री झंडा जी मेला में शामिल होने के लिए आने वाली संगतों व श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील की थी। उन्होंने संगत और श्रद्धालुओं का आह्वान किया है कि मेला आयोजन में शामिल होने के दौरान सभी श्रद्धालु व संगत मास्क पहनें, गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
Uttarakhand jhanda mela 2022 : Historical Jhanda Ji Arohan in  Darbar Sahib, See photos
झंडा मेला के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगत को श्री गुरु महाराज के दिखाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मेले के कुशल संचालन के लिए मेला प्रबंधन समिति और संगतों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed