अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह सब कुछ हासिल कर सकता है। अल्मोड़ा के माल गांव निवासी ममता का वजन एक साल पहले 90 किलो पहुंच गया था। वजन कम करने के लिए पति की सलाह पर उन्होंने जिम ज्वाइन किया जो कि उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रहा। ममता ने एक साल के भीतर 30 किलो वजन कम करने के साथ ही हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर सबको हैरान कर दिया।
वजन कम करने की जिद ने बना दिया पावर लिफ्टर, 30 किलो कम कर अब हासिल किए दो गोल्ड मेडल
रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Jan 2020 04:33 PM IST
सार
- अल्मोड़ा की बेटी ने दिल्ली में राष्ट्र्ीय प्रतियोगिता में किया कमाल
- कड़ी मेहनत से एक साल में 30 किलो कम किया अपना वजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन