फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय पर चर्चाः मसूरी में जलेबी बनाते दिखे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, लोग हैरान...

Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former Cm Harish rawat Make Jalebi Sweet in Mussoorie photo
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बनाई जलेबी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत शुक्रवार को मसूरी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान हरीश रावत ने एक मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर जलेबी भी बनाई। उन्हें ऐसे देख लोग हैरान रह गए।



कार्यक्रम में बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने आंदोलनबाज कहकर महिलाओं और गैरसैंण की धरती का अपमान किया है। मुख्यमंत्री को घाट जाकर माफी मांगकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर प्रायश्चित करना चाहिए। 

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा मैराथन धावक संचित और उनके पिता को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि तेल-गैस के दाम हर दिन बढ़ रहे है, लेकिन सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। कहा कि वित्तीय प्रबंधन छिपाने के लिए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार अपना खजाना भरने का काम कर रही है और गरीबों की कमर तोड़ रही है।

उन्होंने अपील की कि महंगाई को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरें और केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें। पत्रकारों से बात करते हुए हरीश रावत ने उत्तराखंड के बजट को ख्याली पुलाव बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला। 

Uttarakhand Former Cm Harish rawat Make Jalebi Sweet in Mussoorie photo
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बनाई जलेबी - फोटो : अमर उजाला

गैरसैंण कमिश्नरी पर कहा कि गैरसैंण को सरकार ने पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, लेकिन एक भी दिन मुख्यमंत्री और मंत्री वहीं नहीं बैठे।  इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह, मनमोहन सिंह, गोदावरी थापली, गौरव अग्रवाल, संदीप साहनी, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Former Cm Harish rawat Make Jalebi Sweet in Mussoorie photo
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बनाई जलेबी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हरीश रावत शनिवार को अपने ही अंदाज में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने का विरोध जताएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन के तहत वे राजपुर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय से लेकर गांधी पार्क तक ऑटो रिक्शा को खींचकर ले जाएंगे। इसके साथ ही वे गैस सिलेंडर को अपने सर पर बोझे की तरह उठाएंगे। रावत का कहना है कि विरोध दर्ज कराने का यह उनका अपना तरीका है और उनकी ओर से किए जा रहे उपवास का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Former Cm Harish rawat Make Jalebi Sweet in Mussoorie photo
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बनाई जलेबी - फोटो : अमर उजाला

रावत ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इस वजह से महंगाई भी तेजी के साथ बढ़ रही है। विश्व बाजार में तेल की कीमत कम होने के बाद भी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम को कम करने को तैयार नहीं है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी इस तरह से महंगाई को बढ़ाने में हिस्सेदार बनी हुई है। राज्य में पेट्रोल और डीजल पर राज्य टैक्स कम करके लोगों को राहत दी जा सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Former Cm Harish rawat Make Jalebi Sweet in Mussoorie photo
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बनाई जलेबी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले भी रावत अपनी तरह से विरोध दर्ज कराते रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में रावत ने इससे पहले बैलगाड़ी यात्रा भी निकाली थी। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल पंप पर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री के इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed