{"_id":"6042559e95ca5161db2bcc42","slug":"uttarakhand-news-today-wild-elephant-walked-on-road-in-rishikesh-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: मदमस्त होकर शहर की सड़कों पर घूमने निकले गजराज, लोगों में मचा हड़कंप, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: मदमस्त होकर शहर की सड़कों पर घूमने निकले गजराज, लोगों में मचा हड़कंप, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश में गर्मियों की दस्तक के साथ ही जंगल छोड़ गजराज शहर की सड़कों पर निकल आए। शुक्रवार को तीर्थनगरी में जब सुबह मार्निंग वॉक पर निकले तो लोगों को सामने साक्षात एक दांत वाले टस्कर हाथी के दर्शन हो गए।
इसके बाद गजराज जैसे नगर की परिक्रमा करने ही निकले थे। मुख्य सड़क से होते हुए मस्त चाल में टहलते-टहलते एक गली से दूसरी गली होते हुए आखिर संजय झील में स्नान और जलपान करने पहुंच गए। इस दौरान गजराज मस्त चाल में थे और कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
बृहस्पतिवार देर रात बीबीवाला के जंगल से एआरटीओ कार्यालय के पास से निकलकर टस्कर हाथी गंगानगर पहुंच गया। रात में हाथी गंगानगर की गलियों में घूमता रहा। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब जैसे ही लोगों को गंगानगर की सड़कों पर हाथी दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को दी।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह हाथी रात को गंगानगर की गलियों में इधर-उधर घूमता रहा। सुबह यह हाथी गंगानगर से साईं घाट पर पहुंचा। साईंघाट के पास गंगा विहार की गलियों से होता हुआ सुबह सात बजे कोयलघाटी चौक पर पहुंच गया।
2 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर पहुंचते ही मंडी में काम करने वाले व्यापारी हाथी को देखने के लिए हाईवे की ओर से आ गए। हर कोई हाथ में मोबाइल लेकर हाथी की वीडियो बना रहा था, उसके बाद हाथी कॉलेज की बांउड्रीवाल को तोड़ते हुए संजय झील के पास चला गया।
3 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर पानी पीने के बाद वहां पर झाड़ियों में बैठ गया। वन विभाग की ओर से संजय झील के आसपास 10 वनकर्मियों को लगाया गया था। वह हाथी गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। ऋषिकेश वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े साते बजे हाथी को संजय झील से निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पुलिस-प्रशासन की भी मदद ली गई। खबर लिखे जाने तक हाथी संजय झील से निकलकर डिग्री कॉलेज के भीतर घुस गया था। जहां वन कर्मी उसे खदेड़ने के प्रयास में लगे हुए थे। वहीं, रात को बीबीवाला से गंगानगर होते साईंघाट के पास गंगा विहार कॉलोनी में टस्कर हाथी के आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण में वन मंत्री हरक सिंह रावत से मुलाकात कर हाथियों को आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने को कहा।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब गर्मी में राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों, बाघों समेत तमाम वन्यजीवों को पानी की कमी न हो इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अभी से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे रिजर्व क्षेत्र में जगह जगह नए वाटरहोल बनाए जा रहे हैं। वहीं, पुराने 40 वाटरहोल की मरम्मत कर उनमें पानी भरा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।