फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानंमत्री मोदी का सपना पूरा करेगा उत्तराखंड का ये गांव, बनेगा कैशलेस

Wed, 07 Dec 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 07 Dec 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand first cashless village
narendra modi - फोटो : File Photo

नैनीताल जिले का लछमपुर गांव कैशलैस गांव बनने जा रहा है। यहां सभी काम नोटमुक्त होंगे। गांव के हर सदस्य का अपना बैंक खाता होगा और सबके पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड होंगे।


 

uttarakhand first cashless village

देश को कैशलैस बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को जिले का लछमपुर गांव साकार करने की ओर बढ़ चला है। प्रदेश में लछमपुर पहला गांव होगा, जहां सभी काम नोटमुक्त यानि प्लास्टिक करेंसी से होंगे। गांव के हर सदस्य का अपना बैंक खाता होगा और सबके पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड होंगे।
 

uttarakhand first cashless village
internet banking

प्रत्येक खाता इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ा होगा। हर स्मार्ट फोन में बैंकिंग की सभी सुविधाएं होंगी। यह पहल की है बैंक ऑफ बड़ौदा ने। नोटबंदी से आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार का जोर कैशलैस ट्रांजिक्सन पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand first cashless village

बड़े शहरों के लोग तो नेट बैंकिंग, कार्ड स्वैपिंग, पेटीएम से भुगतान कर अपनी मुश्किलों को कम कर ले रहे हैं, फिर भी ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में लछमपुर गांव औरों के लिए नजीर बनेगा। गांव को कैशलेस बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
uttarakhand first cashless village

तीन सौ परिवारों वाला लछमपुर गांव नौ दिसंबर को कैशलेस होने दिशा में पहला कदम रखेगा। ग्रामसभा ने गांव के सभी लोगों की सूची बैंक ऑफ बड़ौदा को सौंप दी है। बैंक यह चेक कर रहा है कि सूची में शामिल किन लोगों के पास बैंक खाते नहीं हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed