कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं।
उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ में पांच तो केदारनाथ में जमी आठ इंच बर्फ, तस्वीरों में देखें खूबसूरत वादियां
कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है।
उत्तराखंड: कड़ाके की ठंड से नीती-माणा घाटी में जम गए झरने और गाड़-गदेरे, मैदान में भी बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरें
नीती घाटी में जितने भी गदेरे और नाले बहते थे सब बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। नीती मार्ग पर गमशाली से आगे पाले की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे मार्ग बंद है। हालांकि इन दिनों यहां पर सिर्फ सेना और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती रहती है।
स्थानीय लोग पहले ही निचले इलाकों में आ जाते हैं। वहीं सुरांईथोटा में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। घाटी में शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।
लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम बदला रहा। धूप भी हल्की रही। जिस वहज से लोगों ने काफी ठंड का अहसास किया।
शाम होते-होते ठंड और बढ़ गई। वहीं मसूरी में लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।