फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: संकल्प यात्रा में आप का 'शक्ति प्रदर्शन', कार्यकर्ताओं में जोश भर क्षेत्रीय दलों को चुनौती दे गए केजरीवाल, तस्वीरें...

Sun, 19 Sep 2021 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Huge Crowd in Delhi CM Arvind Kejriwal Sankalp Yatra in haldwani Photos
हल्द्वानी में आप की संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली बदली है वैसे ही उत्तराखंड भी बदल सकता है। उत्तराखंड के लोगों को कमाल कर दिखाना है। हमारी पार्टी में कोई नेता नहीं है बल्कि सभी आम आदमी हैं। हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है। हम देश बदलने आए हैं। भ्रष्टाचार मिटाने आए हैं। मर जाएंगे, मिट जाएंगे लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देंगे। 



उत्तराखंड में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव: छह महीने में एक लाख नौकरी और हर महीने पांच हजार भत्ता

हल्द्वानी में आप आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा के दौरान एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव एक आंदोलन होने वाला है, एक क्रांति होने वाली है। हर बच्चे को नौकरी और रोजगार मिल सकता है। हमने और कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश को बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड के लोग कमाल करके दिखाएंगे, चाबी आपके हाथ में है। 

इससे पूर्व उन्होंने भारत माता की जय, वंदेमातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर लोगों में जोश भरा। पूरी यात्रा में केजरीवाल ने लोगों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। कुछ जगहों पर उन्होंने लोगों पर माला भी फेंकी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की।  

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उक्रांद समेत क्षेत्रीय दलो, सपा, बसपा को बड़ी चुनौती दी है। तिरंगा रैली में भीड़ जुटाकर केजरीवाल ने आप को प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया है। 

Uttarakhand Election 2022: Huge Crowd in Delhi CM Arvind Kejriwal Sankalp Yatra in haldwani Photos
हल्द्वानी में आप की संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ भागीदारी करने जा रही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का प्रदेश का तीसरा दौरा था। इससे पहले देहरादून में हुई रैली में वह प्रदेश में सत्ता में आने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर गए थे। रविवार को उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा कर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को पार्टी की ओर खींचने का प्रयास किया।

Uttarakhand Election 2022: Huge Crowd in Delhi CM Arvind Kejriwal Sankalp Yatra in haldwani Photos
हल्द्वानी में आप की संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ से जहां आप गदगद है, वहीं आप को मिले जनसमर्थन से उत्तराखंड क्रांति दल, उपपा जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ ही सपा, बसपा को बड़ी चुनौती मिली है। उत्तराखंड राज्य की मांग लेकर उभरी उक्रांद राज्य आंदोलन के बाद आज तक आम जनता को अपने पक्ष में नहीं कर पाई है। उक्रांद का जनाधार लगातार घटता जा रहा है। सपा, बसपा भी प्रदेश की जनता को अपने पक्ष में करने में नाकाम रहे हैं। रैली से साफ हो गया कि आप ने विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Huge Crowd in Delhi CM Arvind Kejriwal Sankalp Yatra in haldwani Photos
हल्द्वानी में आप की संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल तिरंगा रैली में तो शामिल हुए लेकिन रैली के रामलीला मैदान पहुंचने से पहले ही वह दिल्ली के लिए निकल गए। केजरीवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे थे लेकिन केजरीवाल के रामलीला मैदान नहीं आने पर सभी को मायूसी हुई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Huge Crowd in Delhi CM Arvind Kejriwal Sankalp Yatra in haldwani Photos
हल्द्वानी में आप की संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में पहुंचने का रास्ता नहीं है। भीड़ काफी ज्यादा थी इसलिए यात्रा को यहीं पर समाप्त कर रहा हूं। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा था। कार्यकर्ता पार्टी का झंडा, झाड़ू से लेकर केजरीवाल का मास्क लगाकर भी चल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed