फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

Thu, 30 Apr 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Apr 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

uttarakhand cm harish rawat daughter marriage.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी बेटी आरती की ऐसी शानदार शादी की कि सारा शहर थम गया। तस्वीरों में देखे पूरी शादी...

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

uttarakhand cm harish rawat daughter marriage.

सीएम हरीश रावत की बेटी आरती और सद्भावना कॉलोनी लालडांठ निवासी एमसी नेगी के पुत्र गौरव ने हल्‍द्वानी ‌स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में मंत्रोच्चार और हजारों लोगों के आशीर्वाद के बीच सात फेरे लिए। विवाह समारोह में साक्षी बनने और नवदंपति को आशीष देने के लिए उत्तराखंड और देश के दूसरे हिस्सों से आम और खास लोग पहुंचे।

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

uttarakhand cm harish rawat daughter marriage.

सीएम ने देर रात अपनी बेटी का कन्यादान किया। विवाह समारोह में प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से सभी राजनीतिक दलों के लोग और अधिकारी भी थे। बुधवार की सुबह गणेश पूजन के साथ ही विवाह समारोह की रस्म शुरू हुई। सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दुल्हन रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे मंच पर जयमाल के लिए पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

uttarakhand cm harish rawat daughter marriage.

दूल्हा और दुल्हन से ज्यादा क्रेज सीएम का दिखाई पड़ा। मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। सहज-सुलभ मुख्यमंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया और सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। मंत्रोच्चार के बीच कमरे में पारिवारिक लोगों के साथ पूजा-पाठ की रस्म चल रही थी।

विज्ञापन

CM की बेटी की शानदार शादी से 'थम' गया शहर

uttarakhand cm harish rawat daughter marriage.

सीएम की बेटी की शादी के चलते नैनीताल रोड पर एक किलोमीटर तक कार स्टैंड बना रहा। सरकारी वाहनों के अलावा बारातियों और घरातियों की गाड़ियां रोड पर लाइन से खड़ी रहीं। जिले की फोर्स थाना और चौकियों को छोड़कर बारात में मौजूद थी। सीसी टीवी से निगरानी की जा रही थी। नैनीताल रोड पर सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां दिखाई दे रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed