उत्तराखंड के चंपावत में अचानक बदला मौसम परिवार पर काल बनकर टूट पड़ा। तेज हवा में पाखड़ का पेड़ उखड़कर गिरने से उसके नीचे छांव में सो रहे पति-पत्नी और उनकी चार माह की मासूम पोती की दबकर मौत हो गई। वहां बैठे अन्य लोगों ने भी किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसा रेलवे क्षेत्र में हुआ है।
सूचना पर अग्निशमन, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती यहां कबाड़ बिनकर गुजर-बसर करते थे।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: हंसी-खुशी शादी से लौट रहे थे कार सवार, हुआ हादसा और कई घरों में छाया मातम, तस्वीरें
सोमवार को दोपहर के वक्त तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान श्रम विभाग के कार्यालय के सामने रेलवे क्षेत्र में हवा से पाखड़ का भारी-भरकम पेड़ एकाएक धराशायी हो गया।
यह भी पढ़ें... ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: खाई में पड़े मिले दो दिन से लापता तीन लोगों के शव, कार के उड़े परखच्चे, तस्वीरें...
पेड़ के नीचे छांव में कबाड़ बीनने वाले कुछ लोग बैठे थे और कुछ सो रहे थे। पेड़ गिरने का आभास होते ही बैठे लोगों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन सो रहे लोग पेड़ के नीचे दब गए।
2 of 5
पेड़ गिरने से दंपती और पोती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में शाहजहांपुर के निगोई थानाक्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी अमर सिंह (45) पुत्र प्यारे और उसकी पत्नी सुनीता (42) की घटना स्थल में ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी चार माह की पोती आशा पुत्री नरेश ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
3 of 5
पेड़ गिरने से दंपती और पोती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने पेड़ के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।
4 of 5
पेड़ गिरने से दंपती और पोती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बाद में सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार और राजस्व निरीक्षक अमर सिंह मंगला ने मौके में पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली।
5 of 5
पेड़ गिरने से दंपती और पोती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार दोपहर तक मौसम सामान्य था और तेज धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद तेज गरज और चमक के साथ पिथौरागढ़ औ चंपावत जिले में मौसम खराब हो गया। मौसम के बदलते ही तेज हवाएं चलने लगी। जिसके बाद कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई।