फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Disaster: चमोली में आपदा के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में अलर्ट, गंगा किनारे से लोगों को हटाया, तस्वीरें...

Sun, 07 Feb 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Haridwar and Rishikesh Police shifted people lives near ganga river
चमोली जिले में ग्लेशियर फटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में आपदा के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में भी पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि नदी किनारे ना जाएं। वहीं, प्रशासन टीम ने गंगा किनारे बसी आबादी को वहां से हटाना शुरू कर दिया है। 

Uttarakhand Chamoli News: Haridwar and Rishikesh Police shifted people lives near ganga river
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार एसएसपी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अपील है सुरक्षा की दृष्टि से  जल्द से जल्द स्वयं व परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और साथ ही आसपास के लोगों को भी सचेत करें।

Uttarakhand Chamoli News: Haridwar and Rishikesh Police shifted people lives near ganga river
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला

अपर जिलाधिकारी हरिद्वार केके मिश्रा का कहना है कि जनपद के सभी एसडीएम और नगर निगम के आयुक्त को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को घटना की सूचना दें। उनका कहना है कि शासन स्तर से जैसे ही आगे कोई सूचना मिलेगी उस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Haridwar and Rishikesh Police shifted people lives near ganga river
चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद हरिद्वार में गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला

आपदा की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम हरकी पैड़ी के पास, नीलधारा  और चंडी घाट के पास वाले क्षेत्र पहुंची। टीम ने वहां लोगों को आपदा की जानकारी दी और झोपड़ियां खाली करवाई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Haridwar and Rishikesh Police shifted people lives near ganga river
गंगा किनारे से हटाए लोग - फोटो : अमर उजाला

ऊधर ऋषिकेश में पुलिस की ओर से त्रिवेणी घाट को खाली कराया गया है। साथ ही नदी के पास बोटिंग और राफ्टिंग संचालकों से वहां से हटने की अपील की है। मुनिकीरेती क्षेत्र में भी घाटों को खाली कराया गया। साथ ही बैराज के सभी गेट खोले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed