फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह के लिए भाजपाई करने वाले हैं कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं हुआ, तस्वीरें...

Tue, 19 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Bjp organized bullet rally for amit shah welcome
अमिर शाह - फोटो : social media

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए बीजेपी पलक पांवडे़ बिछाए हुए हैं। तोरण द्वार सज रहे हैं। बीजेपी के झंडे़-डंडे से दून का माहौल एकदम अलग दिख रहा है। वहीं इस बात बीजेपी कुछ ऐसा करने जा रही है जो पहले कभी नहीं हुआ है। 

uttarakhand Bjp organized bullet rally for amit shah welcome
amit shah welcome

पार्टी की कोशिश अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए अनूठे ढंग से सामने आने की है। लिहाजा नया कांसेप्ट बुलेट मोटरसाइकिल रैली का निकलकर आया है। पहली बार बीजेपी किसी वीआईपी के लिए इस तरह की रैली का इंतजाम कर रही है। 

uttarakhand Bjp organized bullet rally for amit shah welcome
amit shah welcome

251 बुलेट के साथ अमित शाह रिस्पना पुल से मधुबन होटल तक पहुंचेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी बीजेपी ने अपनी यूथ बिग्रेड यानी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी है। शाह के स्वागत का सिलसिला मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand Bjp organized bullet rally for amit shah welcome
amit shah welcome

इसके बाद, पांच और प्वाइंट ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां पर शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा। दून का रिस्पना पुल शहर का एंट्री प्वाइंट है, इसलिए सबसे जोरदार स्वागत यहीं पर किए जाने की तैयारी है। यहां पर बीजेपी अपने अध्यक्ष को सांस्कृतिक झलक भी दिखलाने की कोशिश में है। 

विज्ञापन
uttarakhand Bjp organized bullet rally for amit shah welcome
amit shah welcome

रायपुर और धर्मपुर मंडल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मपुर मंडल के महामंत्री महेश पांडेय के अनुसार, यहां पर विभिन्न समुदाय के बीजेपी कार्यकर्ता अपने अंदाज में शाह का स्वागत करेंगे। गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति की झलक भी यहां दिखाई जाएगी, तो गोरखाली टोपी के साथ इस समुदाय के कार्यकर्ता अलग नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed