फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन आशीर्वाद रैली: जोश से भरपूर दिखे भाजपाई, बाइक रैली निकालकर सीएम धामी पर बरसाए फूल, तस्वीरें...

Fri, 03 Sep 2021 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand bjp Jan Ashirwad rally : Youth Bike Rally and Huge Welcome of CM Pushkar singh dhami photos
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ करने श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य मंत्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। वहीं जगह-जगह लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को करीब पांच किमी दूर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में एक घंटा से ज्यादा समय लग गया। 



शुक्रवार सुबह 11:12 बजे जीवीके हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, डा. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत डैम कालोनी के पास से रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए।

रैली स्वीत पुल पहुंचने पर ग्रामीणों, महिला मंगलदल और पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने ढोल-दमाऊं बजाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रैली के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने से गुजरने पर प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत व मेडिकल के छात्रों और डॉक्टरों की ओर से उनका स्वागत किया गया।

श्रीकोट में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, ओंमकारा नंद आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उनपर फूल बरसाए। रैली के चौरास मोटर पुल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ढोल दमाऊं के साथ स्वागत में खड़े देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों का स्वागत किया।
 

Uttarakhand bjp Jan Ashirwad rally : Youth Bike Rally and Huge Welcome of CM Pushkar singh dhami photos
जन आशीर्वाद रैली - फोटो : अमर उजाला

वहीं मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। यह रैली दोपहर 12:35 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही भाजपा, रैली में उमड़ी भीड़ देख उत्साहित नजर आ रही है।

Uttarakhand bjp Jan Ashirwad rally : Youth Bike Rally and Huge Welcome of CM Pushkar singh dhami photos
जन आशीर्वाद रैली - फोटो : अमर उजाला

श्रीकोट से श्रीनगर तक रैली में भीड़ और जगह-जगह स्वागत समारोह देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता खुश नजर आए। इसके लिए उन्होंने धन सिंह की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जनता का उत्साह देख वे भावुक हैं। कहा कि वे यहां से जन आशीर्वाद का संदेश लेकर प्रदेश भर मेें जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अबकी बार 60 पार का नार लेकर जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand bjp Jan Ashirwad rally : Youth Bike Rally and Huge Welcome of CM Pushkar singh dhami photos
जन आशीर्वाद रैली - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली में भारी भीड़ उमड़ी लेकिन कार्यक्रम स्थल पर धूप ज्यादा होने की वजह से लोग छाया में चले गए। इससे ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। इस पर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि डा. धन सिंह को धूप से बचाव के लिए चांदनी की व्यवस्था करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand bjp Jan Ashirwad rally : Youth Bike Rally and Huge Welcome of CM Pushkar singh dhami photos
जन आशीर्वाद रैली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल में काला छाते नहीं खोलने दिए। धूप से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने काले रंग का छाता खोला, तो पुलिस कर्मियों ने छाते बंद करवा दिए। अन्य रंगों के छाते खुले रहे। वहीं, क्षेत्र में मौसम सामान्य होने पर लोग कार्यक्रम स्थल और सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के बारिश को आगे-पीछे खिसकाने वाले एप संबंधी बयान पर चुटकियां लेते दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed