फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : 20 साल, पांच सरकारें, नौ मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र रावत ने बनाया रिकॉर्ड

Mon, 09 Nov 2020 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Nov 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 21st Foundation Day 2020:  20 years, five governments, nine chief ministers, Trivendra Rawat sets a record
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (file photo)

राज्य गठन से अब तक 20 वर्षों में उत्तराखंड राज्य ने आर्थिक और ढांचागत विकास के मोर्चे पर नए मुकाम हासिल किए। साथ ही सियासी उठापटक और सत्ता संघर्ष के मामले में इस छोटे राज्य की कहानियां पूरे देश में चर्चा विषय रही हैं। अंदाजा इस तथ्य लगाया जा सकता है कि 20 साल में ये राज्य चार निर्वाचित और एक अंतरिम सरकार और नौ मुख्यमंत्री देख चुका है।



उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे प्रदेश
 

Uttarakhand 21st Foundation Day 2020:  20 years, five governments, nine chief ministers, Trivendra Rawat sets a record
एनडी तिवारी - फोटो : File Photo

इन नौ मुख्यमंत्रियों में एनडी तिवारी ही अकेले हैं, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। वरना कोई मुख्यमंत्री आतंरिक असंतोष और अस्थिरता के कारण अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। एनडी तिवारी के बाद सबसे अधिक अवधि तक सीएम कुर्सी पर रहने का रिकॉर्ड अब त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम है। 18 मार्च 2017 को वह मुख्यमंत्री बने थे। उनका साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

Uttarakhand 21st Foundation Day 2020:  20 years, five governments, nine chief ministers, Trivendra Rawat sets a record
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : पीटीआई

नौ नवंबर 2000 को राज्य का गठन हुआ। भाजपा की अंतरिम सरकार की कमान नित्यानंद स्वामी के हाथों में सौंपी गई। स्वामी एक साल भी कुर्सी पर नहीं रह सके। उनकी जगह सीएम की कुर्सी पर भगत सिंह कोश्यारी को बैठा दिया गया। 2002 में पहली कांग्रेस को पहली निर्वाचित सरकार बनाने का अवसर पर मिला। एनडी तिवारी मुख्यमंत्री बने। लेकिन मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल में एनडी को भी पार्टी की खेमेबाजी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand 21st Foundation Day 2020:  20 years, five governments, nine chief ministers, Trivendra Rawat sets a record
बीसी खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला (file photo)

2007 कमान जनरल बीसी खंडूड़ी के हाथों में आई। लेकिन खंडूड़ी दो साल में ही सत्ता के शीर्ष से उतार दिए गए। पार्टी ने रमेश पोखरियाल निशंक पर भरोसा जताया और मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्हें भी रुख्सत होना पड़ा। फिर जनरल के हाथों में सीएम की बागडोर थमा दी गई। 2012 में कांग्रेस ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया। बहुगुणा को दो साल में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand 21st Foundation Day 2020:  20 years, five governments, nine chief ministers, Trivendra Rawat sets a record
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : file photo

कमान हरीश रावत ने संभाली लेकिन उन्हें भी अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश कांग्रेस की सबसे बड़ी बगावत का सामना करना पड़ा। नौ विधायक कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए। 2017 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। सत्ता की कमान त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों में सौंपी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed