{"_id":"63469ae1b5c2a263c670ebf0","slug":"uttarakashi-avalanche-vinay-panwar-of-dehradun-is-missing-since-the-avalanche-accident-uttarakhand-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Avalanche: बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही मां, पिता की आंखें नम और जुबां पर बस एक यही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Avalanche: बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही मां, पिता की आंखें नम और जुबां पर बस एक यही बात
हिमस्खलन हादसे में लापता विनय पंवार की फरवरी में शादी होनी थी। शादी के लिए हलवाई से लेकर टेंट वाले तक की बुकिंग हो चुकी थी। परिवार वाले बहू लाने के लिए नया मकान बनवा रहे थे कि द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे में विनय लापता हो गया जिसका हादसे के आठ दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है।
विनय को याद कर उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही है और पिता अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं। बीते 4 अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी पर हिमस्खलन के दौरान निम के प्रशिक्षु पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन की चपेट में आया था।
हादसे में 25 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों व 2 प्रशिक्षक सहित कुल 27 की मौत हो चुकी है जबकि दो लापता है। लापता से एक हरिपुर देहरादून निवासी विनय पंवार ()29 भी है जिसके हादसे में लापता होने के बाद से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विनय के पिता राजेंद्र पंवार बताते है कि विनय नौसेना में सेवारत था जिसे बचपन से ही साहसिक खेलों व पर्वतारोहण का शौक था। वह दिवाली तक की छुट्टी पर घर आया था।
2 of 5
रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दौरान अचानक उसने निम के कोर्स में जाने की बात कही। बताया कि उन्होंने विनय को कोर्स में न जाने को कहा था लेकिन वे नहीं माने। पिता की जुबान पर यही बात है। कि बेटे को कोर्स पर जाने से मना किया था।
3 of 5
रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विनय की फरवरी में शादी होने वाली थी। इसके लिए हलवाई से लेकर टेंट वाले तक की बुकिंग हो चुकी थी। घर में जगह की कमी के चलते नए मकान का काम भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
वन विभाग में कार्यरत विनय के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनका फरवरी 2023 में रिटायरमेंट है। विनय का बड़ा भाई दीपक पंवार हादसे की खबर के बाद से उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए है।
मातली हेलीपैड पर जब भी कोई सेना का हेलीकॉप्टर आता है तो वह उसे टकटकी लगाए देेखता रहता है। लेकिन हर बार उसके हाथ मायूसी लगती है। वह आज भी अपने छोटे भाई की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।