फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC Result 2018: इस परिवार में टॉपरों की भरमार, मां-पिता और बहन के बाद अब भाई ने किया टॉप

Mon, 08 Apr 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हिमांशु भट्ट, अमर उजाला, हरिद्वार
हिमांशु भट्ट, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Apr 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
UPSC IAS Result 2018 all member of this family is topper

हरिद्वार में कनखल स्थित श्याम विहार कॉलोनी के उत्कर्ष तोमर ने यूपीएससी की परीक्षा में 306 रैंक हासिल करके देशभर में हरिद्वार का नाम रोशन किया है। उत्कर्ष का गंगा के तट से निकलकर सिविल सर्विस परीक्षा पास कर करने तक सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उत्कर्ष ने जो भी परीक्षा दी उसमें सफलता हासिल की।


 

UPSC IAS Result 2018 all member of this family is topper

उत्कर्ष तोमर ने रानीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल में भी वह टॉपर रहे। आईआईटी खड़कपुर के लिए उनका चयन हुआ, लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग न होने की वजह से एनआईटी कुरुक्षेत्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और यहां भी टॉप किया। कॉलेज में पढ़ते हुए ही यूएसए की कंपनी में प्लेसमेंट हो गया था और पोस्टिंग बंगलूरू में मिली। छह माह काम करने के बाद नौकरी छोड़ दी।
 

UPSC IAS Result 2018 all member of this family is topper

गेट की परीक्षा दी तो ऑल इंडिया में 70वीं रैंक आई। एमटेक के लिए आईआईटी मुंबई और आईएससी बंगलूरू के लिए चयन हुआ। उत्कर्ष ने भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में ज्वाइन किया। एक माह काम करने के बाद हरिद्वार भेल में नौकरी लग गई। जीवन में कुछ बड़ा करने की इच्छा लिए भेल में दो माह नौकरी करने के बाद छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में लग गए। वर्ष 2017 में आईईएस में 19वीं रैंक हासिल की। आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) की नौकरी करते हुए ही दो माह पूर्व फरवरी माह में 14वी रैंक से आईएफएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। 306वीं रैंक हासिल कर सिविल की परीक्षा उत्तीर्ण की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC IAS Result 2018 all member of this family is topper

उत्कर्ष के पिता तेजवीर सिंह तोमर कक्षा दस और 12 में टॉपर रहे हैं। एमकॉम में 9वां स्थान आया था। पांच साल एलआईसी में कार्य किया। पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सेल्स टैक्स अफसर बनने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी नहीं की। वर्ष 1989 में यूपी हायर सर्विस कमिश्न से हरिद्वार आए और तभी तक एसएमजेएन पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। माता डा. शशि प्रभा भी बचपन से होनहार रही हैं। बीए, एमए करने के बाद राजनीतिक विज्ञान से एमफिल की और गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद पीएचडी की और वर्तमान में महिला महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। उत्कर्ष की बहन अदिति तोमर ने वर्ष 2013 में 96.3 प्रतिशत के साथ 12वीं कक्षा में उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया था। सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर वर्तमान में कार्यरत हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
UPSC IAS Result 2018 all member of this family is topper

पिता ने बताया कि एक बार उत्कर्ष को भेल से नौकरी छोड़ते समय अधिकारी ने कहा था कि नौकरी क्यों छोड़ रहे हो। इतनी अच्छी नौकरी छोड़ तो तुम कुछ नहीं कर पाओगे, लेकिन उत्कर्ष ने नहीं सुनी और लगन से पढ़ाई की। जिसके बाद पहले ही  प्रयास में सिविल परीक्षा उत्तीर्ण की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed