फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ दर्शन को जा रहे थे परिवार के 19 लोग, एक हादसे ने छीन ली सारी खुशियां, दर्दनाक तस्वीरें

Mon, 11 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Mon, 11 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Up pilgrims bus accident on badrinath highway two passengers died
accident on badrinath highway

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को यूपी के एक ही परिवार के 19 तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। तस्वीरें देख नहीं पाएंगे...


 

Up pilgrims bus accident on badrinath highway two passengers died
accident on badrinath highway

हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चालक-परिचालक समेत 17 लोग घायल हो गए। सात घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बस में 19 लोग सवार थे, जो साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक ही परिवार के सदस्य हैं।  
 

Up pilgrims bus accident on badrinath highway two passengers died
accident on badrinath highway

रविवार सुबह बदरीनाथ जा रही यात्री बस करीब 9.20 बजे देवप्रयाग से छह किमी पहले शिवमूर्ति के ठीक सामने भरपूर गदेरे के दूसरी ओर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मलबे में पलट गई। दुर्घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पंतगांव के होटल व्यवसायी शिवंती राणाकोटी बस के अंदर घुस गए। उन्होंने कुछ घायलों को बस से निकालकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बचाव दल ने घायलों को निकालकर सीएचसी देवप्रयाग भेजा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Up pilgrims bus accident on badrinath highway two passengers died
accident on badrinath highway

एक महिला की मौत बस के नीचे दबने से हुई जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। बस के नीचे दबी महिला के शव को निकालने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा। बस में ज्यादातर महिला और बच्चे सवार थे। एसडीएम नूपुर वर्मा और थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार साहिबाबाद निवासी जैन परिवार के सदस्य बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। शनिवार को ऋषिकेश में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार तड़के जोशीमठ के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Up pilgrims bus accident on badrinath highway two passengers died
accident on badrinath highway

बस चालक ने दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया है। सात घायलों श्रेया जैन, वीरेंद्र जैन, प्रेमलता जैन, रश्मि जैन, हरेंद्र सिंह, रश्मि जैन-2, राजेश जैन को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर किया गया। वहीं राजेश जैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि हरेंद्र सिंह के अलावा अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed