फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock-5: पुराने रंग में दिखने लगे नैनीताल-मसूरी, वीकेंड आते ही बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, तस्वीरें...

Sat, 03 Oct 2020 01:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unlock-5 in uttarakhand: Tourist heavy crowd in nainital and mussoorie on weekends, Photos
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में पहली बार शुक्रवार को नैनीताल और मसूरी अपनी पुरानी रौ में दिखे। वैसे तो पर्यटकों का आना पहले से ही शुरू हो गया था लेकिन अनलॉक-5 में ढीली पड़ी बंदिशें, वीकेंड से पहले गांधी जयंती के अवकाश के चलते शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानियों के कदम सरोवर नगरी और पहाड़ो की रानी में पड़े। मसूरी के तो अधिकांश होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। तस्वीरें देखिए..

Unlock-5 in uttarakhand: Tourist heavy crowd in nainital and mussoorie on weekends, Photos
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को पर्यटकों का रुख नौकुचियाताल, भीमताल की ओर भी रहा। नैनीताल में सुबह से ही सैलानी पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। दोपहर बाद तक नगर के अधिकतर पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हो गए। सैलानियों ने सैर-सपाटा करने के साथ ही नौकायन और घुड़सवारी का लुत्फ भी उठाया। नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक चिड़ियाघर में 470, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 80, केव गार्डन में 400 और नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित वाटर फॉल में 464 पर्यटकों ने कुदरती नजारों के बीच मौज मस्ती की। 

Unlock-5 in uttarakhand: Tourist heavy crowd in nainital and mussoorie on weekends, Photos
- फोटो : अमर उजाला

टिफिन टॉप, बारापत्थर में घुड़सवारी करने वालों की भीड़ रही तो कई पर्यटक हिमालय दर्शन और स्नोव्यू के लिए भी पहुंचे। पंत पार्क, तिब्बती, भोटिया, पालिका बाजार, माल रोड, तल्लीताल और मल्लीताल बाजार से ठीकठाक खरीदारी भी हुई। कारोबारियों ने शनिवार और रविवार को और अधिक पर्यटक उमड़ने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock-5 in uttarakhand: Tourist heavy crowd in nainital and mussoorie on weekends, Photos
- फोटो : अमर उजाला

नौकुचियाताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया। भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल झील में बोटिंग भी की। पैराग्लाइडिंग संचालक नितिन राणा, अंशुल जोशी, राकेश बोस और विनोद दुम्का ने बताया कि पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौट रहा है। लेक इन होटल के मैनेजर जुबैर खान ने बताया कि होटल में शत प्रतिशत बुकिंग होने से राहत मिली है। भवाली के श्यामखेत स्थित चाय बागान में लगभग 80 पर्यटक घूमने पहुंचे। कैंची मंदिर के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि श्रद्धालु बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Unlock-5 in uttarakhand: Tourist heavy crowd in nainital and mussoorie on weekends, Photos
- फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस ने शुक्रवार दोपहर हल्द्वानी और कालाढूंगी से नैनीताल की ओर जा रहे वाहनों को लौटा दिया। बाद में सैलानियों के वाहन वाया भीमताल, नैनीताल की ओर रवाना हुए। इससे सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटकों को लौटाने से नैनीताल के होटल व्यवसायियों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed