साहसिक गतिविधियों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अनलॉक-5 अच्छी खबर लेकर आया है। तीर्थनगरी में कौड़ियाला से मुनिकीरेती तक इको टूरिज्म जोन में रिवर राफ्टिंग शुरू होने के बाद गुरुवार से यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो रही है। रोमांच का यह साहसिक खेल पूरे छह माह बाद शुरू हो रहा है।
2 of 5
बंजी जंपिंग
- फोटो : अमर उजाला
यहां 19 मार्च से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में जंप इन हाइट संस्था बंजी जंपिंग सहित जॉइंट स्विंग व फ्लाइंग फॉक्स की साहसिक गतिविधियां संचालित करती है। इसे भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग प्वाइंट बताया जाता है।
3 of 5
बंजी जंपिंग
- फोटो : अमर उजाला
यहां 83 मीटर की ऊंचाई वाला बंजी जंपिंग व जॉइंट स्वींग प्वाइंट है। साथ ही एक किलोमीटर लंबा फ्लाइंग फॉक्स प्लेटफार्म है। यहां प्रतिदिन बंजी जंपिंग व अन्य गतिविधियों के लिए कई पर्यटक पहुंचते हैं।
4 of 5
बंजी जंपिंग
- फोटो : अमर उजाला
संस्था के निदेशक कर्नल मनोज ने बताया कि इससे पहले की सभी एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई थीं, लेकिन अब फिर से उनके पास एडवांस बुकिंग आने लगी है। बताया कि यहां साहसिक खेल गतिविधियों का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा तय निर्धारित मानकों के साथ शुरू किया जा रहा है
5 of 5
बंजी जंपिंग
- फोटो : अमर उजाला
एक नजर में बंजी जंपिंग
- जंप इन हाइट्स गांव मोहनचट्टी, यमकेश्वर ब्लॉक, जिला पौड़ी गढ़वाल में स्थित है।
- यहां दो अन्य खेल फ्लाइंग फॉक्स और जॉइंट स्विंग भी संचालित किए जाते हैं।
- पिछले साल हजारों पर्यटकों ने बंजी जंपिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लिया।