फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock 5.0 : छह माह बाद बड़ी संख्या में ऋषिकेश पहुंचे पर्यटक, हर तरफ दिखी भीड़

Sat, 03 Oct 2020 09:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: big rush of tourists in rishikesh
- फोटो : amar ujala

कोरोना अपनी जगह है, लेकिन लोग खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं, भले ही मुंह पर मास्क हो। तीर्थनगरी में वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही थी। तीर्थनगरी के घाट, सड़कें और रामझूला पुल पर छह माह पूर्व के नजारे फिर से दिखे। शनिवार को यहां हर तरफ चहल-पहल थी। भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर चंद्रभागा पुल से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चले।

Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: big rush of tourists in rishikesh
- फोटो : amar ujala

जगह-जगह जाम से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग परेशान हुए। बीते 02 अक्तूबर को गांधी जयंती, शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण तीर्थनगरी में विभिन्न प्रांतों से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। लक्ष्मणझूला, तपोवन, रामझूला, मुनिकीरेती में दिनभर पर्यटकों की चहलकदमी रही। लक्ष्मणझूला टैक्सी पार्किंग में भी नीलकंठ जाने वाले तीर्थयात्री उमड़े। दिनभर गंगा नदी में पर्यटक अठखेलियां करते हुए नजर आए।

Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: big rush of tourists in rishikesh
- फोटो : amar ujala

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए लक्ष्मणझूला रोड पर जगह-जगह स्थानीय पुलिस व्यवस्थाएं बनाती नजर आई। स्वर्गाश्रम के व्यापारी नारायण सिंह रावत, माधव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि बीते छह महीने से कोरोना के कारण तीर्थनगरी में सन्नाटा रहा। अब धीरे-धीरे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। सब कुछ सही रहा तो उम्मीद है कि दीपावली तक तीर्थनगरी में पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: big rush of tourists in rishikesh
- फोटो : amar ujala

लक्ष्मणझूला, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र विदेशी पर्यटकों पर भी निर्भर है। कोरोना काल के कारण अभी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद हैं, जिसके कारण क्षेत्र में विदेशी पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तीर्थनगरी में राफ्टिंग शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुका है। सप्ताहभर में राफ्टिंग के शौकीनों का आंकड़ा पांच हजार के पार दर्ज हो चुका है। पर्यटक 15 किमी दूर शिवपुरी और 9 किमी दूर ब्रह्मपुरी से राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक गंगा में रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती हुई नजर आयीं।

विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: big rush of tourists in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ती देख कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर स्थित बिजनी के समीप बना बंजी जंप एडवेंचर पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित कर रहा है। बीते 1 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खुला बंजी जंप एडवेंचर में पर्यटक बंजी जंप, जेंट स्वींग, फ्लाइंग फोक्स आदि का लुत्फ उठा रहे हैं। जंपिंग हाईट्स में बंजी जंप का प्रति पर्यटक 3550, जेंट स्वींग का 3550, फ्लाइंग फोक्स 1800, फ्लाइंग फोक्स सोलो 3000 शुल्क निर्धारित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed