फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, पिता ने कहा- ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं' ...तस्वीरें

Fri, 02 Dec 2022 07:38 PM IST
रेनू सकलानी आरडी खान, संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
आरडी खान, संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Dec 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Unique wedding bride horse riding ceremony before wedding procession Kashipur Uttarakhand news in hindi
बरात आने से पहले सिमरन ने की घुड़चढ़ी रस्म। - फोटो : अमर उजाला

बीटेक पास बेटी ने अपनी बरात आने से पहले घुड़चढ़ी की रस्म निभाकर नई परंपरा की शुरुआत की तो राह चलते लोगों के कदम ठिठक गए। कॉलोनी वाले गदगद नजर आए और ससुराल के लोगों ने भी शाबाशी दी। मुजफ्फरनगर के देहाती परिवेश में पली-बढ़ी इकलौती बिटिया के पिता भी सीना चौड़ा कर बोले ‘म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं।



मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी किसान विनय चौधरी की इकलौती बेटी सिमरन चौधरी ने आईटी से बीटेक किया है। वह दुबई की एक कंपनी में नौकरी करती है। उसका रिश्ता काशीपुर निवासी दुष्यंत से तय हुआ। दुष्यंत के पिता केपी सिंह मूलत: मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और 25 वर्षों से काशीपुर में रह रहे हैं।

वह मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप फैक्टरी में वाइस प्रेसीडेंट हैं। दुष्यंत नागपुर में रिलायंस कंपनी में एरिया मैनेजर है। दुष्यंत के जीजा दिव्य सिरोही ने जीवन साथी डॉट कॉम पर अपने साले की शादी के लिए इश्तेहार दिया था। इसके जरिये ही रिश्ते के बाद पक्की हुई। 
 

Unique wedding bride horse riding ceremony before wedding procession Kashipur Uttarakhand news in hindi
दुल्हन ने की घुड़चढ़ी की रस्म। - फोटो : अमर उजाला

सिमरन चौधरी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटी। 28 नवंबर को उसकी बरात आनी थी। परिवार में कोई बेटा न होने के कारण विनय के परिजन बेटी के जरिये विवाह के सारे अरमान पूरे करना चाहते थे। फूफा प्रदीप धामी ने बताया कि परिवार के लोगों ने सिमरन के सामने उसकी घुड़चढ़ी कराने का प्रस्ताव रखा तो उसने हां कर दी।

Unique wedding bride horse riding ceremony before wedding procession Kashipur Uttarakhand news in hindi
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

पूरी कॉलोनी को साथ लेकर परिवार ने करीब घंटे भर तक सड़कों पर बिटिया की घुड़चढ़ी का जश्न मनाया। इस दौरान सिमरन के माता-पिता और रिश्तेदार जमकर झूमे। कॉलोनी के लोगों ने बिटिया को आशीर्वाद दिया औैर इस काम के लिए उसे शाबाशी देकर हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique wedding bride horse riding ceremony before wedding procession Kashipur Uttarakhand news in hindi
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

सिमरन एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके पिता विनय उर्फ पिंटू चौधरी ने बताया कि बेटी की घुड़चढ़ी करने का मकसद समाज के बीच यह संदेश देना है कि जिन घरों में बेटा नहीं है, वो हमेशा बेटी को ही बेटा मानकर परवरिश करें।

ये भी पढ़ें...Champawat: रो रही हैं, चीख रही हैं...कक्षाओं से भाग रही हैं छात्राएं, 39 हुईं बेहोश, पढ़ें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Unique wedding bride horse riding ceremony before wedding procession Kashipur Uttarakhand news in hindi
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

इस अनूठी परंपरा पर सिमरन की मां पूनम, दादा जगत सिंह और दादी सुभद्रा ने भी खुशी जताई है। दूल्हा दुष्यंत के पिता केपी सिंह का कहना है कि उन्होंने दोनों बेटियों की शादी कर दी है, अब सिमरन को बेटी बनाकर लाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed