फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri: पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र, दो घंटे जमकर चला हंगामा और नारेबाजी, तस्वीरें

Fri, 02 Dec 2022 06:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Dec 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Students climb on roof of college with petrol bottle for Student union election in tehri
पेट्रोल की बोलत लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लक्ष्य ग्रुप से जुड़े छात्रों ने पीजी कॉलेज के गेट पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ गए।

Haldwani: युवकों ने दिनदहाड़े किशोर पर धारदार हथियार से किया हमला, जान बचाने को दौड़ता रहा लहूलुहान छात्र

उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए शिक्षा मंत्री पर जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस और काॅलेज प्रबंधन ने बमुश्किल आंदोलित छात्रों को दो घंटे बाद छत से नीचे उतरा। छात्रों ने एक सप्ताह में चुनाव तिथि घोषित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को अभाविप और लक्ष्य छात्र संगठन के छात्र पीजी कॉलेज के गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने चुनाव नहीं किए जाने पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज की छत पर चढ़ गए।

Uttarakhand news: Students climb on roof of college with petrol bottle for Student union election in tehri
पेट्रोल की बोलत लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

छात्रों के छत पर चढ़ने की भनक लगते ही प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक कमरों से बाहर आए। उन्होंने देखा कि जिशान, युवराज, मनु, स्वीटी राणा, सौरभ पंवार, अभिजीत, राहुल, कृष्णा आदि पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डा. डीपीएस भंडारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। प्राचार्य का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शासन स्तर का मामला है। 

Uttarakhand news: Students climb on roof of college with petrol bottle for Student union election in tehri
पेट्रोल की बोलत लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी और नायब तहसीलदार धर्मवीर प्रकाश शाह ने मौके पर पहुंचकर आंदोलित छात्रों से वार्ता की। छात्रों ने कहा कि पूर्व में कोविड संक्रमण के नाम पर छात्रसंघ चुनाव को टाला गया लेकिन अब उच्च शिक्षा मंत्री जानबूझकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना चाहते हैं। इससे छात्रों का अहित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Students climb on roof of college with petrol bottle for Student union election in tehri
कॉलेज के बाहर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कहा कि लंबे समय से चुनाव कराने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार छात्रों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। अधिकारियों के काफी समझाने और उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद छात्र छत से नीचे उतरे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Students climb on roof of college with petrol bottle for Student union election in tehri
कॉलेज के बाहर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में चुनाव तिथि घोषित नहीं होने पर फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्ता में डॉ. बीपी सेमवाल, डॉ. पीसी पैन्यूली, डॉ. एएम पैन्यूली, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. सुशील कगडियाल, डॉ. सतेंद्र ढौंडियाल और छात्र नेता राहुल बुटोला आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed