फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी जोड़े ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से बांधा सात जन्मों का बंधन, तस्वीरों में आप भी देखिए...

Sun, 18 Mar 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 18 Mar 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Unique Wedding Australian couple do marriage in india uttarakhand
marriage

आस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए जोड़े को यहां के रीति रिवाज इतने भा गए कि उन्होंने सात जन्मों का बंधन बांध लिया। देखिए...

Unique Wedding Australian couple do marriage in india uttarakhand
marriage
आस्ट्रेलिया का एक दंपति हिंदू रीति-रिवाज से इतना प्रभावित हुआ कि एक बार फिर इन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। शुक्रवार को कुजौं-मैकोट क्षेत्र के पौराणिक गणजेश्वर मंदिर में इस विदेशी दंपति ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई।
Unique Wedding Australian couple do marriage in india uttarakhand
marriage
आस्ट्रेलिया निवासी पीटर (65) और उनकी पत्नी रोंडा (65) पिछले एक हफ्ते से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। 14 मार्च को यह विदेशी दंपति गोपेश्वर से चार किलोमीटर दूर रौली गांव पहुंचा। वहां उन्होंने होम स्टे किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रेनवे ट्रेवल कंपनी की अध्यक्ष पूनम रावत से हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Wedding Australian couple do marriage in india uttarakhand
marriage

पीटर और रोंडा यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पुन: विवाह रचाने की इच्छा जताई। पूनम रावत और उनके परिजनों ने शादी की सभी तैयारियां की। शादी के लिए उन्हें अर्जुन और शर्मिला नाम दिया गया।

विज्ञापन
Unique Wedding Australian couple do marriage in india uttarakhand
marriage

शुक्रवार को कुजौं-मैकोट क्षेत्र में स्थित गणजेश्वर मंदिर में आस्ट्रेलियन दंपति पीटर और रोंडा का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। यहां मंत्रोच्चारण के साथ दंपति ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। पूनम रावत ने बताया कि उनकी फ्रेनवे ट्रेवल कंपनी की शाखा का संचालन जर्मनी में भी किया जा रहा है।  कंपनी की ओर से विदेशी पर्यटकों को होम स्टे के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति और लोक जीवन से रूबरू कराने का कार्य किया जा रहा है। अर्जुन (पीटर) ने कहा कि हिंदू धर्म में शादी का यह विधान अनूठा है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने यहां दोबारा विवाह रचाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed