रोजगार मेले में 2400 पदों के लिए आयोजित किए इंटरव्यू में जितने बेरोजगार आए, उन्हें देख अधिकारी भी हैरान रह गए।
अमुमन रोजगार मेले में पदों से ज्यादा ही बेरोजगार युवा पहुंचते हैं। लेकिन अब, बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा भी रोजगार मेले से मुंह मोड़ लिया है। जहां रोजगार में 2400 पदों पर भर्ती के लिए 18 कंपनियां आयी। वहीं मेले में पहुंचे 1104 अभ्यार्थियों में से मात्र 344 अभ्यर्थी का ही चयन किया गया। जिसके बाद बाकी 760 अभ्यर्थियों को मायूस हो वापस लौटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी सेक्टर एवं उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले आयोजन किया गया। जिसमें देश की नाम चीन लीला, सोडक्सो, कंपास, बर्गर किंग, सरोवर, केवेंटर्स, फर्न, लेमन ट्री, बर्बेके नेशन, स्टैंडर्ड लिविंग आदि कंपनियां शामिल हुई।
मेला की शुरूआत सुबह करीब नौ बजे हुई। करीब पांच बजे तक चलने वाले रोजगार मेले में प्रदेश भर से 1104 अभ्यार्थी पहुंचे। जिसमें साक्षात्कार के दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की गई। जिसके बाद साक्षात्कार में उत्तीर्ण 344 अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया।
कंपनी रोजगार देने के लिए बौद्घिक और मानसिक स्तर पर युवाओं का अवलोकन करती है। जो इन नियमों और शर्तों पर खरा उतरता है उसे रोजगार मिल जाता है।
अजय कुमार ,क्षेत्रिय सेवायोजन अधिकारी