फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें, पांडव के वंशजों ने पाप धोने के लिए बहा दी उल्टी गंगा

Sun, 21 Jun 2015 09:19 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Jun 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें, पांडव के वंशजों ने पाप धोने के लिए बहा दी उल्टी गंगा

ulti ganga in roorkee.

एक कहावत हम सबने सुनी है ‘उल्टी गंगा बहा दी’। सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचेवली गांव में यह महज कहावत नहीं है बल्कि यहां वास्तव में उल्टी गंगा बहती है। यहां पूरब से पश्चिम को बहने वाली गंगा को पश्चिमी बहणी गंगा के नाम से जाना जाता है। करीब आधा किलोमीटर उल्टी बहने के बाद गंगा फिर उत्तर से दक्षिण की ओर बहने लगती हैं।

तस्वीरें, पांडव के वंशजों ने पाप धोने के लिए बहा दी उल्टी गंगा

ulti ganga in roorkee.

जानकारों का कहना है कि इसके पीछे भौगोलिक कारण हैं। इस पौराणिक स्थल से पांडव एवं उनके वंशजों की कई कथाएं भी जुड़ी हैं। हर साल यहां लगने वाले मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचेवली गांव के पास एकमात्र ऐसा स्थान है जहां गंगा करीब आधा किलोमीटर तक पूरब से पश्चिम की तरफ बहती हैं।

तस्वीरें, पांडव के वंशजों ने पाप धोने के लिए बहा दी उल्टी गंगा

ulti ganga in roorkee.

यहां स्थित पौराणिक पंचलेश्वर महादेव मंदिर पर हर साल महाशिवरात्रि और गंगा दशहरा पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर मत्था टेकते हैं और गंगा में स्नान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें, पांडव के वंशजों ने पाप धोने के लिए बहा दी उल्टी गंगा

ulti ganga in roorkee.

मंदिर के पुजारी भभूति गिरी महाराज बताते हैं कि इस स्थान के बारे में मान्यता है कि पांडवों के वंशज यहां मन का पाप धोने के लिए आए थे। इसके अलावा इस स्थान पर अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडवों के आकर ठहरने की भी कथा बताई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed