अगर आपके पास पासपोर्ट है या बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
हाल ही में पासपोर्ट के कई नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं यूआईडीएआई ने भी पासपोर्ट धारकों को यह खास सुविधा दी है। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
यूआईडीएआई अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर आधार धारकों को यह अलर्ट भेज रहा है कि, अगर पासपोर्ट बनवाना है तो केवल आधार कार्ड ही उनके लिए जरूर होगा। साथ ही अगर आपके पास पहले से पासपोर्ट है तो आप केवल आधार कार्ड के जरिए इसका रिन्युअल करा सकते हैं।
तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 'वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट' देने की अनिवार्यता भी अब खत्म कर दी गई है। वहीं अब आप इसके लिए केवल आधार, पैन और वोटर कार्ड देकर भी अपना काम करा सकते हैं।
वहीं आपको अगर तत्काल पासपोर्ट चाहिए तो आपको दो हजार रुपए ज्यादा देने होंगे। इससे आपका पासपोर्ट तीन दिन में आपके घर आ जाएगा।वहीं अब आपको इसमें पासपोर्ट के लिए पुलिस वैरीफिकेशन की भी जरूरत नहीं होगी। पहले आपको पासपोर्ट जारी हो जाएगा और उसके बाद पुलिस वैरीफिशन होती रहेगी।