फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौक ने सब कुछ कर दिया बर्बाद, दो घरों से एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थियां, कमाने वाला भी कोई नहीं बचा

Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा/चुड़ियाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा/चुड़ियाला Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Two family father and son died together due to  poisonous liquor
शराब से मौत

शराब के शौक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। जहरीली शराब ने बिंडुखड़क गांव को दहलाकर रख दिया है। यहां दो घरों से पिता और पुत्रों की अर्थियां एकसाथ उठीं तो पूरा गांव चीत्कार उठा। दोनों परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Two family father and son died together due to  poisonous liquor
शराब से मौत

उन्होंने गुरुवार को जहरीली शराब पी थी। जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। हर तरह से उनके सहयोग का आश्वासन देने लोग उनके घर पहुंच रहे हैं, लेकिन इतना बड़ा दुख संभाले नहीं संभल रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव में शिवकुमार पुत्र सत्ता (55) की मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में मौत हो गई।

Two family father and son died together due to  poisonous liquor
शराब से मौत

इसके बाद बेटे मोनू (26) की भी मौत हो गई। घर में दोनों थोड़ी बहुत खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार को दोनों के शव एकसाथ घर पहुंचे तो परिवार के लोगों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two family father and son died together due to  poisonous liquor
शराब से मौत

अब परिवार की देखपाल के लिए मोनू का बड़ा भाई ही बचा है। घर में मृतक मोनू की मां, पत्नी, दादी और एक बेटा है। ग्रामीण सतीश कुमार और ब्रजपाल ने बताया कि एक साथ पिता और पुत्र की मौत ने परिवार के सामने बड़ा भारी संकट खड़ा कर दिया है। घर से दो अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी का दिल रो पड़ा।

विज्ञापन
Two family father and son died together due to  poisonous liquor
गांव में शराब पीने से मौत

श्मशान घाट पर भी दोनों की चिताएं एकसाथ जलीं। घर की महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी गांव में राजपाल पुत्र मामराज (56) की शनिवार की मौत हो गई जबकि मृतक के बेटे राजकुमार (35) की शुक्रवार को मौत हो गई। घर के लोगों को जरा भी अंदाजा नहीं था बेटे के बाद पिता की भी मौत हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed