उत्तराखंड में गुरुवार देर रात को हुई भारी बारिश ने हर जगह मुसीबत खड़ी कर दी है। हल्द्वानी में आए तेज सैलाब में देर रात को जीजा और साला बाइक पार करते समय बह गए। तस्वीरें देखिए...
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के पास बसानी नाले में दोनों बहे थे। ज्यादा बारिश के कारण नाला उफान पर था और दोनों बाइक के साथ उससे निकलने की कोशिश कर रहे थे।
लेकिन दोनों बैलेंस नहीं बना पाए और अचानक से बह गए। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
नाले के पास ही पुलिस ने उनकी बाइक भी बरामद की है। शव मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वे दोनों काम के बाद घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान दीपचंद आर्य और अमित के रूप में की गई है। दोनों हल्द्वानी मैं मोबाइल की दुकान पर काम करते थे।