फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तड़पकर जिंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

Tue, 16 Jun 2015 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jun 2015 03:43 AM IST
विज्ञापन

तड़पकर ज‌िंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

two child and brother burn in fire, see pics.

देहरादून के कोटदा संतौर गांव में सोमवार दोपहर आग में स‌िलेंडर फटने से दो मासूम भाई ज‌िंदा जल गए। हादसे के बाद चारों ओर द‌िल दहलाने वाला मंजर फैल गया। दोनों मासूम बलिया (यूपी) के रहने वाले हैं, जो अपने माता-पिता के साथ नाना के यहां घूमने आए थे। तस्वीरों में पूरा मंजर।

तड़पकर ज‌िंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

two child and brother burn in fire, see pics.

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोटडा संतौर गांव में नदी किनारे इशरफी अपने दो बेटों मुन्ना और नौशाद के साथ झोपड़ियां बनाकर परिवार के साथ रहता है। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब इशरफी अपनी पत्नी शकीना बेटे मुन्ना के साथ बलिया से आई बेटी नूर निशां, दामाद नाजिर हुसैन और दो साल की नाती के साथ खरीदारी करने चले गए।

तड़पकर ज‌िंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

two child and brother burn in fire, see pics.

झोपड़ी में मुन्ना के छोटे भाई की पत्नी सोनी के अलावा नूर निशां के चार और मुन्ना के दो बच्चे रह गए। दोपहर दो बजे के करीब अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले शेर सिंह की पत्नी प्रमिता मुन्ना की चार साल की बेटी चुन्नू को बचाकर ले आई, लेकिन नूर निशां के दोनों बेटे अफसर और असलम अंदर ही रह गए। (तस्वीर में बाईं तरफ है प्रत‌िमा)

विज्ञापन
विज्ञापन

तड़पकर ज‌िंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

two child and brother burn in fire, see pics.

इसी बीच झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसके टुकड़े दूर तक जाकर गिरे। आसपास के लोग भागकर भी आए, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। आग में अफसर (7) और असलम (4) जिंदा जल गए। दमकल कर्मचारियों ने आग को बुझाया, तब जाकर बच्चों के जले शवों को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

तड़पकर ज‌िंदा जल गए दो मासूम, तस्वीरों में दहलाने वाला मंजर

two child and brother burn in fire, see pics.

इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मचा है। नूरनिशां का तो रोते-रोते बुरा हाल था। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed