{"_id":"5ec3f0cf1165f464f37edee3","slug":"two-cars-caught-fire-in-residential-colony-haridwar-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: अचानक आग का गोला बनीं दो कारें, लपटें देख लोगों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: अचानक आग का गोला बनीं दो कारें, लपटें देख लोगों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में पुराना रानीपुर मोड़ क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक खाली भूखंड में कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो कारें धू धू कर जल उठीं। आग की लपटें देख लोगों में भी अफरा तफरी मच गई।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में पहुंचे दमकल महकमे ने आसपास खड़ी अन्य कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। पंचवटी कॉलोनी में एक खाली भूखंड में कॉलोनीवासियों के चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को अचानक भूखंड में पड़े कूड़े के ढेर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आगे की लपटों की चपेट में एक कार आ गई। फिर चंद मिनट बाद ही आग ने दूसरी कार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कारों में आग लगने से पूरी कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। कॉलोनीवासियों ने बाल्टियों से आग बुझानी चाही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही आसपास खड़ी अन्य कार हटवाईं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जसपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एवं राहुल सिंह पुत्र स्व. राजेश सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी की कार पूरी तरह से जल गईं। प्रथम दृष्टया कूड़े के ढेर से आग लगने की वजह सामने आ रही है। फिर भी जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।