{"_id":"6a8ba99ff9756aa7440eb050","slug":"harish-rawat-attacks-bjp-over-vande-mataram-row-says-party-has-no-historical-connection-with-song-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं, हरीश रावत बोले-डकैती कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं, हरीश रावत बोले-डकैती कर रही भाजपा
Mon, 24 Aug 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:49 AM IST
सार
वंदेमातरम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वंदेमातरम के नाम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने वंदेमातरम गीत के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया। कहां, वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है, उन्होंने वंदेमातरम में सिर्फ डकैती की है।
विज्ञापन
हरीश रावत ने कहा, भाजपा कोई भी प्रस्ताव पारित करें, उनका अपना संगठन है। लेकिन जो वास्तविकता है, हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ओर से जो निर्धारित मूल्य मान्यताएं हैं और उस समय की वर्किंग कमेटी ने जो तय किया है, उससे आगे आज की वर्किंग कमेटी नहीं बढ़ सकती है।
विज्ञापन
हमारी दिक्कत यह है कि हम आजादी की लड़ाई के मूल्यों, मान्यताओं और सिद्धांतों से अलग नहीं हट सकते। वंदेमातरम हमारे आजादी के संघर्ष का गीत था और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 1937 में, जिसमें सारे स्वतंत्रता सेनानी थे, महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में यह तय किया गया कि एक सब कमेटी बनाई जाए। जिसमें सुभाष चंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और दूसरे लोग थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार
उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का मार्गदर्शन लेकर गीत तय किया। उन्होंने जो तय किया, उसी को आजादी से पहले, अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग गाते थे और आजादी के बाद कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम होता है, उसका शुभारंभ वंदेमातरम से करते हैं।