फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 45 हजार सरकारी भर्तियों के लिए आपने भी किया है अप्लाई तो पढ़ लें ये खबर, लगेगा जोर का झटका

Mon, 09 Jul 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jul 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
truth of FCI 45 thousand vacancy
फाइल फोटो

अगर आप भी 45 हजार सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन करने की तैयारी में हैं तो ऐसा करने से पहले जरा ये खबर पढ़ लें। इसे पढ़ने के बाद आपकी आंखें खुल जाएंगी।

truth of FCI 45 thousand vacancy
website
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में भर्ती की एक फर्जी वेबसाइट चल रही है। शनिवार को एफसीआई ने इसकी सूचना भेजी, जिसमें बताया गया कि एफसीआई से मिलती-जुलती वेबसाइट के नाम पर नौकरी का गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने युवाओं से सचेत रहने का आह्वान किया है।

 
truth of FCI 45 thousand vacancy
Peon
एफ सीआई में क्लर्क, सहायक, चपरासी, गेट कीपर और चौकीदार के 45 हजार पदों पर www.fciindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसे लेकर एफ सीआई के एजीएम वीके यादव ने कहा कि निगम की ओर से कोई भी भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
truth of FCI 45 thousand vacancy
JOB
वीके यादव ने कहा कि जिस वेबसाइट के माध्यम से यह आवेदन मांगे जा रहे हैं, वह एफ सीआई की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं हैं। युवा इसके झांसे में बिल्कुल न आएं। उन्होंने बताया कि इसे दिल्ली मुख्यालय ने भी गंभीरता से लिया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
truth of FCI 45 thousand vacancy
एफसीआई
हालांकि निगम के दावों के बीच उक्त वेबसाइट पर शनिवार देर रात तक आवेदन प्रक्रिया जारी थी और यह वेबसाइट सीधे एफसीआई की वेबसाइट जैसी ही नजर आ रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed