भगवान शिव के भक्त चाहे उनकी किसी भी स्वरुप की पूजा करें, भगवान शिव भक्ति मात्र से प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनाकामनाएं पूरी करते है, लेकिन भगवान शिव के इस मंदिर में आने से लोग डरते है। जानिए क्या है सच..
2 of 13
lord shiva
- फोटो : getty images
देशभर में भगवान शिव के ऐसे कई मंदिर है जहां लोग मत्था टेकने पहुंचते है, लेकिन क्या आप भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में जानते है।
भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर जहां भारी तादात में शिव भक्तों का जमावड़ा तो लगता है लेकिन वो सभी बाहर से ही मंदिर का दीदार करके वापस लौट जाते हैं क्योंकि इस मंदिर में पूजा करने से सभी भक्तों को डर लगता है।
दरअसल भगवान शिव का यह प्राचीन मंदिर उत्तराखंड के चंपावत जिले के हथिया नौला में स्थित है 'एक हथिया देवाल'। कहा जाता है कि भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर अभिशप्त है।
इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। यहां आकर वो इस मंदिर की अनूठी स्थापत्य कला को निहारते हैं और वापस अपने घरों को लौट जाते हैं, लेकिन वो यहां पूजा नहीं करते हैं।