यौन शोषण मामले के दोषी गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को लेकर कई तरह की पोस्ट वायरल हुई हैं। फेसबुक से लेकर वाह्टसएप, ट्वीटर व अन्य साइटों पर चुटकुले और उनकी एक महिला के साथ भी पोस्ट वायरल हो रही हैं। लेकिन हम आपको बताते है कि इसके पीछे पूरा सच क्या है।
दरअसल यह मामला कोई अभी का नहीं है। यह मामला वर्ष 2014 का है। जब एक महिला के साथ बाबा रामदेव की पोस्ट वायरल हुई थी। वहीं बाबा रामदेव ने भी इस पर पलटवार करते हुए इस पर सफाई दी थी। बाबा राम रहीम के बाद अब यह पोस्ट दोबारा से वायरल हो रही है।
इसके बाद बाबा रामदेव ने बताया था कि उनके उएस महिला के साथ संबन्ध क्या है। बाबा रामदेव के फेसबुक पेज पर दी गई सफाई में उसे बेटी कहते हुए लिखा था कि उसका नाम प्रीती है और उसकी उम्र 27 वर्ष है। महिला कैंसर से पीड़ित है तथा जीवन और मौत से जूझ रही है।
महिला को पतंजलि योगपीठ के फाउंडर मेंबर के परिवार की सदस्या बताया गया है था। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि 'दुष्प्रचार करने वालों कुछ तो शर्म करो'। यदि ये महिला उनके परिवार की सदस्या होती तो क्या उसके बाद भी इस तरह के अश्लील कमेंट्स किए जाते।
वहीं जब से बाबा राम रहीम का मामला सामने आया है तो सोशल मीडिया यह पोस्ट दोबारा से वायरल होने लगी है। हालांकि अभी पंतजलि प्रशासन और बाबा रामदेव ने उनके उपर बन रहे जोक्स और कमेंट्स को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।