फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
truck killed a police constable in dehradun
truck killed a constable - फोटो : amarujala

एक बेकाबू ट्रक ने देहरादून में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पहले उसने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की कार को टक्कर मारी। फिर कई वाहनों को रौंदते हुए मुख्यमंत्री आवास में तैनात सिपाही को कुचल दिया। 

truck killed a police constable in dehradun
injured neema rana - फोटो : amarujala

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक संख्या यूके 07 सीए 2777 जोगीवाला से रिस्पना पुल की तरफ आ रहा था। कैलाश अस्पताल के ठीक आगे ट्रक ने कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 

truck killed a police constable in dehradun
truck hit

कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर कांस्टेबल प्रमोद राणा और उनकी पत्नी नीमा राणा सवार थे। हादसे में बाइक का हैंडल ट्रक में फंस गया और सिपाही प्रमोद राणा हवा में उछलते हुए ट्रक के टायरों में आ गया, जबकि पत्नी राणा छिटक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
truck killed a police constable in dehradun
truck hit

प्रमोद राणा की मौके पर मौत हो गई। ट्रक सिपाही की बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इसी दौरान ट्रक ने सड़क किनारे दुकान के आगे खड़े विक्रम को टक्कर मार दी। टक्कर से विक्रम की बॉडी चेसिस से अलग हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। 

विज्ञापन
truck killed a police constable in dehradun
truck

सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को कारगी चौक पर पकड़ लिया। सिपाही प्रमोद राणा (32) पुत्र बीएस राणा देव सुमन नगर बल्लूपुर का रहने वाला था। प्रमोद 2005 बैच का कांस्टेबल था और सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात था। उसकी पत्नी नीमा राणा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed