फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड: नए वैरिएंट का खतरा दरकिनार, सैलानियों से नैनीताल में बहार, 80 फीसदी होटल फुल, तस्वीरें

Sun, 26 Dec 2021 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
tourist rush in weekend: tourist rush in nainital, 80 percent hotel book, photos
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को दरकिनार कर बड़ी संख्या में सैलानी क्रिसमस पर नैनीताल पहुंच गए। शनिवार को सूरज चढ़ने के साथ ही नगर सैलानियों से भर गया। इसी तरह का हाल रविवार को भी दिखाई दिया। हर जगह सैलानियों की भीड़ के चलते शहर में रौनक थी। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दोपहर बाद सैलानियों के वाहनों को नगर के बाहर अस्थायी पार्किंग में रोक लिया और वहां से शटल सेवा से पर्यटकों को नैनीताल भेजा। इससे भीड़ के बावजूद नगर में जाम लगने से बच गया। शाम तक शहर के 80 फीसदी होटल सैलानियों से फुल हो चुके थे।



एक तो सप्ताहांत और ऊपर से क्रिसमस। ऐसे में नैनीताल में उम्मीद के अनुरूप सैलानी उमड़ पड़े। मॉल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड समेत तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक बोट स्टैंडों में सैलानियों का जमघट लगा रहा। माल रोड भी सैलानियों से पैक हो गई। सैलानियों ने नौका विहार और घुड़सवारी का आनंद उठाया। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर भी चमक रही।

शहर में तो स्थिति ठीक रही लेकिन शहर के बाहर कैलाखान, हनुमानगढ़ी और टूटा पहाड़ के आसपास जाम लगता रहा। वहीं शनिवार को चिड़ियाघर में 1213, केव गार्डन में 705, बॉटनिकल गार्डन में 226 और वाटर फॉल में 631 सैलानी पहुंचे। 800 से अधिक सैलानियों ने रोपवे का आनंद भी लिया।

tourist rush in weekend: tourist rush in nainital, 80 percent hotel book, photos
नैनीताल में पार्किंग फुल - फोटो : अमर उजाला

शहर के बाहर अस्थायी पार्किंगों से लेकर शहर के भीतर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सैकड़ों वाहन नगर में आए लेकिन जाम नहीं लगा। तल्लीताल से लेकर मल्लीताल मस्जिद तिराहा, रिक्शा स्टैंड, घोड़ा स्टैंड, बारापत्थर, बीडी पांडे अस्पताल तिराहा पर पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

tourist rush in weekend: tourist rush in nainital, 80 percent hotel book, photos
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग में सैलानियों के वाहनों को रोक लिया गया। जिन सैलानियों के पास पार्किंग की सुविधा वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी उनके वाहनों को नगर में सीधे प्रवेश दे दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist rush in weekend: tourist rush in nainital, 80 percent hotel book, photos
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा और निगम की आय में वृद्धि के लिए केव गार्डन को देर शाम तक खोल दिया है। अब केव गार्डन शाम सात बजे तक सैलानियों के लिए खुला रहेगा। क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने रंग बिरंगी लाइटों के बीच केव गार्डन की सैर की।

विज्ञापन
tourist rush in weekend: tourist rush in nainital, 80 percent hotel book, photos
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। कुछ पर्यटक तो मास्क पहने नजर आए लेकिन अधिकतर बिना मास्क के भीड़ में घूमते रहे। भीड़ का आलम ये था कि सोशल डिस्टेंसिंग की उम्मीद की भी नहीं जा सकती थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed