फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड: शनिवार को अधिक संख्या में  नैनीताल पहुंचे पर्यटक, हर जगह दिखाई दी भीड़, तस्वीरें

Sat, 24 Jul 2021 06:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Jul 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
tourist crowd in nainital: on weekend tourist rush seen in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर आज शनिवार को सराेवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची। शनिवार को यहां हर जगह लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नैनी झील में पर्यटक बोटिंग करते दिखाई दिए। वहीं बता दें कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। बॉर्डर पर रिपोर्ट चेक की जा रही है और जिन सैलानियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है। वहीं यदी नैनीताल में स्थानीय लोग या सैलानी बगैर मास्क के घूमते मिले तो उनकी अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। कोराना की दूसरी लहर के हल्की होने और सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के बाद नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने सैलानियों के दोपहिया वाहनों से शहर में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। 

tourist crowd in nainital: on weekend tourist rush seen in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थाई पार्किंग में ही खड़ा किया जा रहा है। वहां से सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंच रहे हैं।

tourist crowd in nainital: on weekend tourist rush seen in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मौसम विभाग की 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहें। कहा है कि यदि भारी बारिश होती है तो ऐसे में मार्गों के बाधित होने और अन्य नुकसान की संभावनाएं रहती हैं। इस लिए 24 घंटे अलर्ट पर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist crowd in nainital: on weekend tourist rush seen in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं पिछले 24 घंटों में प्रदेश में लगभग एक साल के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई। बीते 24 घंटे में छह जिलों में सिर्फ 11 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
tourist crowd in nainital: on weekend tourist rush seen in nainital
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटों में 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 606 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 341640 हो गई है। अब तक 327664 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत दर्ज की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed