{"_id":"60fab53697cc323062525af0","slug":"kanwar-yatra-2021-postponed-for-awareness-poster-paste-on-trains-and-stations-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2022: कांवड़ लेने के लिए न आएं हरिद्वार, ट्रेनों और स्टेशन पर लगे पोस्टर, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2022: कांवड़ लेने के लिए न आएं हरिद्वार, ट्रेनों और स्टेशन पर लगे पोस्टर, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
यात्रियों को पंफ्लेट बांटकर जागरूक किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद कांवड़ियों से हरिद्वार न आने की अपील की जा रही है। इसके लिए हर तरीके से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बॉर्डर पर जहां सख्ती कर दी गई है, वहीं ट्रेनों में भी जीआरपी व आरपीएफ के जवान पोस्टर चस्पा करने के साथ ही यात्रियों को पंफ्लेट बांटकर जागरूक कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचते ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। सामान्य यात्रियों को कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ यात्रा को दूसरे साल भी रद्द कर दिया गया है। सावन शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ हरिद्वार पहुंचनी शुरू हो जाती है।
अधिकांश कांवड़िया ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचते थे। इसके लिए रेल प्रशासन को विशेष व्यवस्था करनी पड़ती थी। उत्तराखंड सरकार ने रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया है कि कांवड़ियों को ट्रेन से आने पर रोकने की व्यवस्था करें। जिसके तहत अब जीआरपी व आरपीएफ के जवान मंडल भर के विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों पर चेतावनी वाले पोस्टर लगा रहे हैं। इसके साथ ही यात्रियों को पर्चे बांटे जा रहे हैं।
2 of 6
जागरुकता के लिए पोस्टर लगाए
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों के हरिद्वार स्टेशन पर उतरते ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन और कोविड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हरिद्वार जाने वाले सामान्य यात्रियों को 72 घंटे पहले कराए गए कोरोना की जांच रिपोर्ट लानी होगी।
3 of 6
जागरुकता के लिए पोस्टर लगाए
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। जीआरपी एएसपी मनोज कात्याल व आरपीएफ के हरिद्वार इंचार्ज डीएस चौहान ने बताया कि यात्रियों को पर्चे वितरित करने व ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर चस्पा करने के लिए स्पेशल टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जागरुकता के लिए पोस्टर लगाए
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के तहत कांवड़ मेले के स्थगित होने पर झबरेड़ा थाने में एसओ ने एसपीओ की बैठक ली। शुक्रवार को एसओ रविंद्र कुमार ने एसपीओ की बैठक लेते कहा कि इस बार भी कोरोना की वजह से कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऐसे में पुलिस की ओर से यूपी की सीमाओं से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बरती जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
जागरुकता के लिए पंफ्लेट बांटे
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा लेने के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। यूपी की सीमाओं से सटे क्षेत्रों में पुलिस के साथ एसपीओ भी ड्यूटी करेंगे। कांवड़ लेने आने वाले लोगों को वापस भेजा जाएगा। कहा कि एसपीओ को मिलकर पुलिस का सहयोग करना होगा ताकि बाहरी राज्यों से कांवड़ लेने के लिए कोई भी हरिद्वार न आ सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।