सीएम त्रिवेंद्र से मिले तिब्बत के पीएम डॉ. सांगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांगे ने शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उत्तराखंड में बसे तिब्बत समुदाय के हितों को लेकर बात की। पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांगे ने कोटाला कम्यूनिटी हॉल का उद्घाटन किया।
कम्युनिटी समुदाय के लोगों से मुलाकात
उन्होंने कहा कि भारत ने एक अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाया है। इतने सालों से हम यदि अपनी पहचान को बनाए हुए हैं तो उसके लिए भारतवासियों का शुक्रिया करते हैं।
अपने पांच दिवसीय दौरे में देहरादून और आसपास स्थित बसी तिब्बत कम्युनिटी समुदाय के लोगों से मुलाकात के अलावा उन्होंने शरणार्थियों के लिए बने विभिन्न स्कूलों का भी दौरा किया।
भारतवासियों का शुक्रिया किया
शाम को प्रधानमंत्री सेलाकुई पहुंचे और टीसीवी स्कूल का निरीक्षण किया। दो अप्रैल को पोंटा साहिब जाएंगे और उसके अगले दिन उनकी देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवानगी है।