{"_id":"5bb77d4a867a551251632575","slug":"tempo-accident-on-gangotri-highway-horrible-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा पर निकले थे, एक हादसे से खाई में समा गई 9 जिंदगियां, दर्दनाक तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा पर निकले थे, एक हादसे से खाई में समा गई 9 जिंदगियां, दर्दनाक तस्वीरें...
Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
accident on gangotri highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चारधाम यात्रा पर निकले गुजरात के लोगों ने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि वे कभी वापस अपने घर नहीं लौटेंगे। हादसा इतना भयानक था कि नौ जिंदगियां खाई में समा गई। तस्वीरें देखिए...
2 of 5
tempo accident
बता दें कि राजकोट के 13 तीर्थयात्रियों का दल यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद शुक्रवार को गंगोत्री की यात्रा पर गया था। वहां से लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर सुनगर के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरा।
3 of 5
accident on gangotri highway
ग्रामीणों से सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने जोखिम भरे रास्तों से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें भटवाड़ी अस्पताल लाया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
accident on gangotri highway
इनमें से कंचन बेन(52) पत्नी हेमराज निवासी कोठरिया रोड, सुभाष नगर राजकोट गुजरात की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रैफर कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का भटवाड़ी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
accident on gangotri highway
रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर बारिश शुरू होने से शवों को सड़क तक लाने में जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ी के भीतर फंसे शवों को गाड़ी की बॉडी काटकर बाहर निकालना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।