चारधाम यात्रा पर निकले गुजरात के लोगों ने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि वे कभी वापस अपने घर नहीं लौटेंगे। हादसा इतना भयानक था कि नौ जिंदगियां खाई में समा गई। तस्वीरें देखिए...
बता दें कि राजकोट के 13 तीर्थयात्रियों का दल यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद शुक्रवार को गंगोत्री की यात्रा पर गया था। वहां से लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर सुनगर के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरा।
3 of 5
accident on gangotri highway
ग्रामीणों से सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने जोखिम भरे रास्तों से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें भटवाड़ी अस्पताल लाया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
4 of 5
accident on gangotri highway
इनमें से कंचन बेन(52) पत्नी हेमराज निवासी कोठरिया रोड, सुभाष नगर राजकोट गुजरात की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रैफर कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का भटवाड़ी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
5 of 5
accident on gangotri highway
रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर बारिश शुरू होने से शवों को सड़क तक लाने में जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ी के भीतर फंसे शवों को गाड़ी की बॉडी काटकर बाहर निकालना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं।