युवा सेना में शामिल होने आए थे लेकिन वहां कुछ ऐसा कर दिया कि अब मुसीबत में पड़ गए है। इसके बाद अब जिंदगीभर भुगतेंगे। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में आए दो संदिग्ध युवक पकड़े गए। हाथरस निवासी युवकों के पास पिथौरागढ़ जिले के शैक्षिक प्रमाण पत्र और फर्जी दस्तावेज मिले हैं। सेना ने दोनों को नागरिक पुलिस को सौंप दिया है। युवकों के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद बुधवार को दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
2 of 5
सेना में भर्ती होने आए पकड़े गए संदिग्ध युवक
सेना भर्ती में दूसरे दिन चंपावत, बाराकोट और पूर्णागिरि तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 218 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। इन अभ्यर्थियों का बुधवार को मेडिकल परीक्षण होगा। चंपावत, बाराकोट, पूर्णागिरि तहसील के 2021 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था।
इसमें से 1671 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 297 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुबह करीब आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया।
5 मिनट 20 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया था। ट्रैक के चार चक्कर लगाने हैं। दौड़ के बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा। एडीएम आरडी पालीवाल ने भी भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया।
मंगलवार को सेना भर्ती के दूसरे दिन कई अभ्यर्थी दौड़ते समय गिर पड़े। सुबह करीब 10 बजे अंतिम चरण की दौड़ चल रही थी एक अभ्यर्थी 400 मीटर के ट्रैक में तीन चक्कर पूरे करते से समय थककर गिर पड़ा। एक अभ्यर्थी चौथे चक्कर में गिर पड़ा। एक के पैर में मोच आई थी, तो दूसरा थकान से बुरी तरह हांफ रहा था।