देश में योग और स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों ने एक ऐसा गाना तैयार किया है, जिसे पीएम मोदी अपने कार्यक्रम में लोगों को सुनाएंगे।
बच्चों के इस गीत से दुनिया सीखेगी 'स्वच्छता और योग' का पाठ, PM मोदी भी सुनेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग करेंगे...रोग हरेंगे रोज सुबह... गांव गली अपनी भी चम-मच चमकेगी, ये सब अपने आप करेंगे बापू हम, कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है, कहा सुना सब माफ करेंगे बापू हम...। इन लाइनों में बच्चों ने समाज की सोच बदलने के लिए सारे गुण पिरो दिए हैं।
यह गीत उत्तराखंड के शिक्षकों द्वारा किया गया है। नैनीताल के शिक्षक डॉ देवकी नंदन भट्ट द्वारा लिखा गया और संगीत शिक्षक डॉ हरीश चंद्र जोशी द्वारा संगीतबद्ध किये गये इस गीत को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक सतीश बब्बर जी ने माडल टाऊन समर्थित बब्बर स्टूडियो में रिकॉर्ड करवाया है।
विशेष रूप से स्कूली बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए तैयार किये गये इस गीत को हल्द्वानी के अभय मेहरा, चेतना भट्ट, गौरांशी जोशी, नवेंदु जोशी और दीपिका जोशी ने गाया है। ये सभी बच्चे हल्द्वानी के विभिन्न न स्कूलों में पढ़ते हैं। गीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नदियों की सफाई, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोना, योग करने, खुले में शौच नहीं करने, पौलीथीन का प्रयोग न करने और वृक्षारोपण करने आदि विषयों पर विशेष जोर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के जिला स्रोत व्यक्ति डॉ डी एन भट्ट ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस गीत को प्रस्तुत करके गीत को देश के बच्चों के बीच पहुंचाया जा रहा है।