फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Quickly assess the damage caused by hailstorm: Kaushik

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द करें आकलन : काैशिक

Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Quickly assess the damage caused by hailstorm: Kaushik
देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने नौ अक्तूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर फसलों, जन-धन और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा है।
विज्ञापन

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को नुकसान का वास्तविक आकलन कर पात्र प्रभावितों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा और आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण करने को कहा गया है। फसलों, पशुधन, आवासीय भवनों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारियों को निर्देश
सचिव विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें नौ अक्तूबर की बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का विवरण संकलित कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed