रोडवेज ने होली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान ज्यादा से ज्यादा बस सेवाओं के संचालन के मद्देनजर प्रोत्साहन योजना को लागू किया गया है। इसमें चालक, परिचालक को प्रोत्साहन के तौर पर अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
होली के समय बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इस समय रोडवेज को भी सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त आय होती है। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन की मंशा है कि 1100 बसों के बेड़े का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। इसी के मद्देनजर रोडवेज मुख्यालय ने प्रोत्साहन योजना लागू करने का फैसला किया है।
3 of 4
क्राइम
- फोटो : amar ujala
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार प्रोत्साहन योजना 24 फरवरी से छह मार्च तक लागू होगी। इसमें मैदानी, पर्वतीय और मैदानी (मिश्रित रूट) और पर्वतीय रूट पर 11 दिन में केवल एक दिन अवकाश लेने और प्रतिदिन न्यूनतम 242, 200 और 180 किमी की दूरी तय करने पर 1000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
इसके अलावा, 11 दिन तक लगातार बस संचालन का काम करने पर 1100 रुपये मिलेंगे। इसमें मैदानी, मिश्रित रूट और पर्वतीय रूट के किमी में कुछ बढ़ोतरी की गई है। होली वाले दिन जो चालक, परिचालक सेवा देंगे, उनको सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह प्रोत्साहन योजना नियमित, संविदा और आउटसोर्स सभी कर्मियों के लिए मान्य होगी। कार्यशालाओं में बसों की मरम्मत के लिए पर्याप्त उपकरण, टायर आदि की व्यवस्था की जा रही है।