फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवा गमछा देख युवकों पर पथराव: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौटते हुए अचानक भीड़ ने किया हमला, मची अफरातफरी, देखें तस्वीरें

Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 May 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
ruckus over hanuman chalisa, Stone pelting on youths returning after reciting Hanuman Chalisa in Haldwani Uttarakhand, See photos
हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

शहर की फिजां में जहर घोलने की कोशिश की गई। पूजा करके लौट रहे तीन युवकों पर कई बाइकों पर सवार होकर आए लोगों ने पथराव कर दिया। बचाने पहुंचे लोगों पर भी एक समुदाय के लोगों की भीड़ ने पथराव किया और फिर फरार हो गए। काठगोदाम थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष की जासूसी करने पहुंचे दूसरे समुदाय के दो लोगों को थाने में पकड़ लिया गया।

एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ करके लौट रहे शीशमहल इलाके के तीन युवकों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। काठगोदाम थाने में मौजूद लोगों ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ कर घर लौट रहे युवक हनुमान गढ़ी के पास गन्ने का जूस पीने के लिए रुक गए थे।

उसी दौरान वहां करीब 6-7 बाइकों से बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग पहुंचे और तीनों युवकों के गले में भगवा गमछा पड़ा देख बजरंग दल का सदस्य होने के बारे में पूछा और अचानक हमला कर दिया। जब युवकों ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को दबोच लिया। 

ruckus over hanuman chalisa, Stone pelting on youths returning after reciting Hanuman Chalisa in Haldwani Uttarakhand, See photos
हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

थाने में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लगभग 10 मिनट बाद ही समुदाय विशेष के एक युवक ने किसी को फोन किया और कुछ ही देर में 50-60 लोग शीशमहल चौराहे पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि पथराव कर रही भीड़ में कुछ के पास धारदार हथियार, लाठी-डंडे और कुछ लोगों के पास तमंचे भी थे। हथियारों से लैस भीड़ ने अपने दो साथियों को छुड़वाया और दूसरे पक्ष की ओर से पथराव होने पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बताया कि इस दौरान समुदाय विशेष के तीसरे व्यक्ति को लोगों ने दुकान में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस मामला शांत कराकर एक पक्ष को लेकर थाने पहुंची। काफी देर की बातचीत के बाद एक पक्ष ने तहरीर देते हुए जल्द से जल्द पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

ruckus over hanuman chalisa, Stone pelting on youths returning after reciting Hanuman Chalisa in Haldwani Uttarakhand, See photos
हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस गुस्साई भीड़ से थाने में बातचीत कर ही रही थी कि अचानक थाने के बाहर हल्ला मच गया। लोगों के चीखने की आवाज सुनकर कोतवाली का स्टाफ और वहां मौजूद अन्य अधिकारी बाहर पहुंच गए। लोगों के मुताबिक समुदाय विशेष के दो लोग भीड़ का हिस्सा बनकर थाने पहुंचे थे और निगरानी कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में दोनों को पहचान लिया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का मामला पता चलते ही मेयर जोगेंद्र रौतेला व अन्य लोग भी कोठगोदाम थाने पहुंच गए। काफी देर तक मेयर और शिकायतकर्ता पक्ष के साथ एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी और काठगोदान थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बातचीत की। काफी देर की बहसबाजी होने के बाद पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus over hanuman chalisa, Stone pelting on youths returning after reciting Hanuman Chalisa in Haldwani Uttarakhand, See photos
हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बार-बार पुलिस अधिकारियों द्वारा तहरीर दिए जाने की बात कही जा रही थी। इस पर शिकायतकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। उनका कहना था कि प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से इतने बड़े हंगामे की शिकायत करने के बाद भी पुलिस तहरीर का इंतजार क्यों कर रही है। तत्काल एक्शन न लेने का आरोप लगाते हुए लोगों ने आक्रोश भी जताया। हालांकि पुलिस और शहर मेयर ने लोगों को शांत करते हुए बातचीत को आगे बढ़ाया। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पाठशाला : स्कूलों में छात्र पढ़ सकेंगे वेद, उपनिषद और गीता का पाठ, सरकार कर रही है विचार

विज्ञापन
ruckus over hanuman chalisa, Stone pelting on youths returning after reciting Hanuman Chalisa in Haldwani Uttarakhand, See photos
हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

थाने से बातचीत के बाद बाहर निकले मेयर ने बताया कि पुलिस से रविवार सुबह 10 बजे तक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हर व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। बताया कि इसके बाद 11 बजे शीशमहल पर सभी हिंदूवादी संगठन एकत्र होंगे और उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, साथ ही घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल
 
शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुलिस व प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।  - जोगेंद्र रौतेला, मेयर हल्द्वानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed