फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर बाजार में आया चांदी का स्पेशल सिक्का, छिपा है एक खास संदेश

Tue, 17 Oct 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
special silver coin launched on dhanteras in dehradun
coin

इस धनतेरस और दीपावली पर सराफा बाजार में ऐसे सिक्के लांच हुए हैं जो एक खास संदेश को लेकर आए हैं। तो इस धनतेरस पर इस सिक्के को खरीदकर एक मुहिम से जरूर जुड़ें...

special silver coin launched on dhanteras in dehradun
coin

दरअसल, इन सिक्कों पर पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी तस्वीर है। फेस्टिवल सीजन के लिए खासतौर से यह सिक्के लांच किए गए हैं। इन सिक्कों के माध्यम से केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया जा रहा है।

special silver coin launched on dhanteras in dehradun
coin

धनतेरस पर सिल्वर के सिक्कों की मुख्य तौर पर बिक्री होती है। इस बार अलग-अलग शेप और डिजाइन के सिल्वर सिक्के बाजार में आए हुए हैं। पुराने एक हजार रुपये के नोट की शेप और डिजाइन में सिक्का लांच हुआ है। युवा सराफा मंडल के अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि इस सिक्के पर विशेष तौर पर लक्ष्मी जी और गणेश जी के साथ ही महात्मा गांधी की भी तस्वीर है। खास बात यह भी है कि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को भी इस सिक्के में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
special silver coin launched on dhanteras in dehradun
dhanteras

चांदी के सिक्कों में मिलावट भी होती है। लिहाजा आप अगर सिक्के खरीदने जा रहे हैं तो उस पर पांच मुहर देखकर ही खरीदें। सरकार इन सिक्कों की शुद्धता के हिसाब से उन पर मुहर लगाती है। पहली मुहर दुकानदार का अपना लोगो होता है। दूसरा त्रिकोणीय आकार का बीआईएस हॉलमार्क होता है।

विज्ञापन
special silver coin launched on dhanteras in dehradun
coin

तीसरा लोगो उस सिक्के की शुद्धता की होती है। चौथी मुहर हॉलमार्क सेंटर की होती है और पांचवीं मुहर एक कोड होता है, जो हर साल सिक्कों पर अलग-अलग होता है। इन पांचों मुहर को देखने के लिए हर ज्वैलर्स के पास आई ग्लास और लेंस होता है। ग्राहक, दुकानदार से यह लेंस लेकर उस सिक्के की जांच के बाद ही खरीदें तो बेहतर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed