फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे सूर्यदेव, होने वाला है बड़ा बदलाव

Tue, 17 Oct 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 17 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
sun planet going to enter in Libra zodiac on tuesday
सूर्य ग्रह नक्षत्र

भगवान सूर्य नारायण आज कन्या राशि छोड़कर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह प्रवेश भगवान विष्णु के जागरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही ब्रह्मांड में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

sun planet going to enter in Libra zodiac on tuesday
तुला राश‌ि

यद्यपि तुला में आने के बावजूद कड़ाके की ठंड लाने वाली हेमंत ऋतु अभी नहीं आएगी, किंतु सूर्य का ताप कुछ और कम हो जाएगा। प्रत्येक मास कृष्ण पक्ष में सर्य अपनी नई राशि बदलते है। उनका राशि प्रवेश मौसम पर प्रभाव डालता है। इस अवसर पर उस नक्षत्र का भी महत्व होता है, जिस नक्षत्र में यह परिवर्तन हुआ हो।

sun planet going to enter in Libra zodiac on tuesday
astrology - फोटो : google
मंगलवार को प्रदोष का भी व्रत है और तुला सक्रांति का पुण्य काल अगले दिन दोपहर तक बना रहेगा। इस काल में अनेक प्रकार के क्रम किए जा सकते है। संक्रांति को सौर मास का जनक माना गया है। विशेष रूप से देश के पर्वतीय क्षेत्रों तथा पंजाब आदि प्रांतों में संक्रांति का महत्व अधिक मानते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun planet going to enter in Libra zodiac on tuesday
मकर संक्रांति उत्सव
कई शुभ कार्य संक्रांति के दिन शुरू किए जाते हैं और कई कार्यों की आधारशिला भी इस दिन रखते है। संक्रांति का पर्व भारत में ही नहीं किसी न किसी रूप में दुनिया के बड़े भाग में मनाया जाता है। यह और बात है कि वहां इस दिन का कोई शास्त्रीय महत्व नहीं होता और यह दिन शुभ अवश्य मानते है।

 
विज्ञापन
sun planet going to enter in Libra zodiac on tuesday
planet

चंद्रमास और सौर मास के दिनों में फर्क है। सौर मास में काल खंड की गणना सूर्य से और चंद्र मास में चंद्रमा से की जाती है। कई यूरोपियों देशों में भी शुक्ल पक्ष को शुभ माना गया है, किंतु सूर्य परिर्वतन की तिथि को अधिमान दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed