{"_id":"6974b3e5d6679ca0c80617a9","slug":"snowfall-in-kedarnath-dham-sub-zero-temperatures-heavy-snowfall-soldiers-are-protecting-kedarnath-shrine-2026-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: कड़ाके की ठंड; भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा संभाले हुए जवान, तस्वीरों में देखें अटूट जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: कड़ाके की ठंड; भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा संभाले हुए जवान, तस्वीरों में देखें अटूट जज्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 24 Jan 2026 07:11 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बल मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जवान बर्फबारी के बीच गश्त कर धाम की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी में भी जवान कर रहे केदारनाथ धाम की सुरक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केदारघाटी सहित बाबा केदारनाथ धाम में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। ऐसे में भी इस उच्च हिमाच्छादित क्षेत्र जनजीवन शून्य, शरीर कंपा देने वाली कही फुट ऊंची बर्फ में भी जनपद पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान केदारनाथ धाम की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी बर्फ के बीच गश्त कर रहे हैं। इस समय धाम में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर चुका है, लेकिन जवानों के मनोबल में कोई कमी नहीं आई है। बर्फबारी के कारण आवागमन के रास्तों पर जमा बर्फ को साफ करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।
2 of 5
मार्गों पर जमी बर्फ को हटाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश व बर्फबारी के बाद शनिवार को चटख धूप खिलने पर लोगों ने कड़ाके की ठंड में राहत की सांस ली।
3 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंची चोटियों के साथ ही निचली चोटियां भी बर्फ से ढकी हैं। शनिवार को धूप की पहली किरण पड़ते ही हिमाच्छादित चोटियां धवल हो उठी। बदरीनाथ धाम में भी चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानरगर का रामणी गांव, ज्योतिर्मठ का डुमक और दशोली विकास खंड के ईराणी सहित कई गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं।
बदरीनाथ हाईवे के साथ ही मलारी हाईवे, चमोली-ऊखीमठ हाईवे, औली और रामणी क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें बर्फ जमीं होने से अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।