फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारों धामों में बर्फबारी: बढ़ी ठिठुरन...पर्यटकों का इंतजार भी हुआ खत्म, 20 तस्वीरों में देखें ये खूबसूरत नजारा

Mon, 09 Dec 2024 04:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

मौसम ने करवट बदली और पहाड़ियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली। बेहद खूबसूरत नजारों को देख पर्यटकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। इन 20 तस्वीरों में देखिए कैसे चांदी से चमक रही देवभूमि की पहाड़ियां...

विज्ञापन
Snowfall in Char Dham season first snowfall increased cold harsil Gangotri yamunotri kedarnath Badrinath
उत्तरकाशी हर्षिल का खूबसूरत नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तो आखिरकार उत्तराखंड के लोगों के साथ ही पर्यटकों का इंतजार भी खत्म हुआ। प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली और चारों धामों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। चारधाम समेत प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश और हवाओं ने एकदम से पारा गिरा दिया, जिससे ठंड में काफी इजाफा हो गया।





पहाड़ों में बर्फबारी होने से जहां पर्यटकों का इंतजार खत्म हुआ, वहीं काश्तकारों के साथ ही स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए। उधर, देहरादून समेत कई जिलों में देर शाम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी।

अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रो में बारिश के कारण तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।

Snowfall in Char Dham season first snowfall increased cold harsil Gangotri yamunotri kedarnath Badrinath
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बर्फबारी का बेसब्री से था इंतजार
सीमांत जनपद में इस साल बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अमूमन यहां नवंबर माह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, बल्कि इसकी जगह केवल सूखी ठंड पड़ने से बच्चे और बड़े सभी सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में भी आ रहे थे।

Snowfall in Char Dham season first snowfall increased cold harsil Gangotri yamunotri kedarnath Badrinath
गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्राकृतिक झरने भी बर्फ बन गए
वहीं, काश्तकार भी सेब सहित अन्य फसलों के उत्पादन को लेकर चिंता जताने लगे थे। लेकिन रविवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां सर्दी के कारण गरूड़ गंगा का पानी भी जम जा रहा है। वहीं, प्राकृतिक झरने भी बर्फ बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Char Dham season first snowfall increased cold harsil Gangotri yamunotri kedarnath Badrinath
मसूरी में गाड़ियों के ऊपर जमी बर्फ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीजन की पहली बर्फबारी
चकराता सहित क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चार साल बाद बर्फ पड़ी है। बर्फबारी की शुरूआत से व्यापारी व किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक आ गई है। मौसम विभाग का रविवार को दिया गया बर्फबारी का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।

विज्ञापन
Snowfall in Char Dham season first snowfall increased cold harsil Gangotri yamunotri kedarnath Badrinath
थराली, देवाल के 30 से अधिक गांव पर बर्फ से ढके, बुग्यालों में भी जमकर बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डेढ इंच बर्फ की परत जमी
रविवार की सुबह से खिली चटक धूप के बाद शाम छह बजे से मौसम बदलने लगा। देखते ही देखते आसमान में बादल छाने लगे। जिसके बाद शाम पौने सात बजे क्षेत्र के छावनी बाजार, लोखंडी, लोहारी, देवबन, मुंडाली, खडंबा, जाड़ी, कोटी, कनासर आदि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके कुछ ही देर बाद बर्फ की फुहार पड़ने लगी।  बर्फबारी वाले इलाकों में एक से डेढ इंच बर्फ की परत जम गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed